फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Post-Matric Scholarship Portal Open Till December 29

Jalandhar News: पोस्ट-मैट्रिक स्कॉलरशिप पोर्टल 29 दिसंबर तक खोला

Fri, 28 Nov 2025 07:04 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:04 PM IST
विज्ञापन
Post-Matric Scholarship Portal Open Till December 29
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को डॉ. बीआर आंबेडकर पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप देने के लिए 29 दिसंबर तक पोर्टल खोला गया है। योग्य विद्यार्थी अब अपनी आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।
कैबिनेट मंत्री डाॅ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2025-26 के दौरान 2.70 लाख छात्रों को इस योजना का लाभ पहंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अब तक 2,49,620 विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं जिनमें से 1,26,722 मामलों का सत्यापन किया जा चुका है। वर्तमान वर्ष में अब तक 19,871 विद्यार्थियों को राज्य सरकार के हिस्से की राशि जारी की जा चुकी है और शेष को भी शीघ्र भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

योजना के तहत नए विद्यार्थियों को फ्री-शिप कार्ड जारी किए जा रहे हैं जिनकी सहायता से वे निर्धारित नियमों के अनुसार ट्यूशन फीस में छूट प्राप्त कर मान्यता प्राप्त संस्थानों में प्रवेश ले सकते हैं। सभी जिला अधिकारियों, शैक्षणिक संस्थानों और नोडल एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं कि अधिक से अधिक योग्य विद्यार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र विद्यार्थी स्कॉलरशिप से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed