फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Political uproar over Manish Sisodia's statement on Nitin Kohli

Jalandhar News: नितिन कोहली पर मनीष सिसोदिया के बयान पर राजनीतिक घमासान

Fri, 30 May 2025 09:24 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:24 PM IST
विज्ञापन
Political uproar over Manish Sisodia's statement on Nitin Kohli
-सिसोदिया ने कहा था शुरुआत से आप से साथ जुड़े रहे हैं नितिन कोहली
विज्ञापन

-भाजपा का दावा- कोहली ने 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन किया
---
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के दिए बयान पर वीरवार को राजनीतिक घमासान मच गया है। भाजपा ने उन पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। सिसोदिया ने कहा था कि उद्योगपति नितिन कोहली शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं और अब औपचारिक रूप से इस पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके बाद नितिन कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी घोषित किया था।
इसका खंडन करते हुए पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री अशोक सरीन, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे। नितिन कोहली ने उक्त चुनाव के दौरान पूरे दिल से भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू का समर्थन किया था और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लिया करते थे। जालंधर संसदीय क्षेत्र के चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कोर कमेटी की बैठकें लगभग रोजाना रात में होती थीं, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात और भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी विजय रूपाणी बैठकों की अध्यक्षता किया करते थे।
विज्ञापन

कोर कमेटी में उम्मीदवार सुशील रिंकू, सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, मनोरंजन कालिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा, केडी भंडारी पूर्व सीपीएस, राकेश राठौर, महासचिव भाजपा, पंजाब, शीतल अंगुराल पूर्व विधायक सर्बजीत सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक, जगबीर सिंह बराड़ पूर्व विधायक व अन्य शामिल होते थे। इसलिए मनीष सिसोदिया का बयान पूरी तरह से भ्रामक है और वास्तविकता से दूर है। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं, क्योंकि दिल्ली की हार के बाद पंजाब सरकार में बाहरी लोगों को बढ़िया पोस्टिंग दी जा रही है। पंजाब सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से बाहरी लोग चला रहे हैं, जिनके पास न तो कोई सांविधानिक अधिकार है और न ही कोई जिम्मेदारी। इस तरह आप कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की है, वह ठगे महसूस कर रहे हैं। मनीष सिसोदिया के बयान पर भाजपा को कोई आपत्ति नहीं होती अगर वह सच बताते कि नितिन कोहली ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का समर्थन किया था। उसके बाद वीरवार को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। तब भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई नितिन कोहली को 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed