फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police station Sadar's ASI arrested in bribery case

रिश्वत मामले में थाना सदर का एएसआई काबू

Thu, 28 Apr 2022 10:30 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police station Sadar's ASI arrested in bribery case
मुक्तसर। मुक्तसर के थाना सदर के एएसआई पर विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई करते हुए उसके खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो बठिंडा दफ्तर में केस दर्ज करते हुए रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार विजिलेंस ब्यूरो दफ्तर चंडीगढ़ में भेजी शिकायत में लोहगढ़ (सिरसा) निवासी अवनिंदर सिंह ने बताया था कि थाना सदर मुक्तसर में उसके खिलाफ किसी मामले में एक केस दर्ज है। इस मामले में उसे बचाने के लिए थाना सदर का एएसआई अंगरेज सिंह उससे सात हजार रुपये रिश्वत पहले ही ले चुका है और अब और सात हजार रुपये की मांग कर रहा था। इसकी ऑडियो रिकार्डिंग भी उसने दी थी। इसके बाद इस मामले की जांच में विजिलेंस रेंज बठिंडा दफ्तर के मुक्तसर के डीएसपी विजिलेंस संदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने थाना सदर के एएसआई अंगरेज सिंह के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी संदीप सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed