फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police removed three taxi stand

पुलिस ने हटाए तीन टैक्सी स्टैंड

Thu, 24 Oct 2013 10:33 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
अमर उजाला,जालंधर Updated Thu, 24 Oct 2013 10:33 PM IST
विज्ञापन
Police removed three taxi stand
पंजाब के जालंधर में पुलिस ने बीएमसी चौक स्थित तीन टैक्सी स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए उनके सामान को वहां से उठा लिया।
विज्ञापन


बुधवार रात को हुई कार्रवाई का जब टैक्सी स्टैंड मालिकों को वीरवार सुबह पता लगा तो उन्होंने विरोध स्वरूप बीएमसी चौक में धरना दिया। यूनियन का आरोप है कि पुलिस ने यह कार्रवाई एक बड़े होटल मालिक के कहने पर की है। हालांकि पुलिस के जानकार बताते हैं कि यह कार्रवाई डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के कहने पर हुई है।

डिप्टी सीएम जब भी जालंधर फेरी पर आते हैं तो बीएमसी चौक स्थित एक बड़े होटल में ठहरते हैं। इस दौरान रोड पर खड़ी गाड़ियों के कारण उनकी सिक्योरिटी में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन


इन टैक्सी स्टैंडको हटाने के लिए नगर निगम भी लंबे समय से प्रयास कर रहा है। वह इन टैक्सी स्टैंड को शहर में बने फ्लाईओवरों के नीचे खाली पड़ी जगह पर शिफ्ट करना चाहता है। इस संबंधी पहले ही विचार चल रहा है। पुलिस कार्रवाई के विरोध में टैक्सी स्टैंड मालिकों के धरने को कांग्रेसी नेताओं ने भी समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो मरणव्रत रखा जाएगा
वीरवार को सुबह टैक्सी स्टैंड ड्राइवरों ने बीएमसी चौक में धरना दिया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। यूनियन के प्रधान दलजिंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने उनके साथ धक्केशाही की है। रात के समय की गई कार्रवाई गलत है। अगर पुलिस ने अपनी कार्रवाई बंद न की और उन्हें स्टैंड लगाने की अनुमति न दी तो वे चौक में मरणव्रत पर भी बैठ सकते हैं।

यूनियन प्रधान ने कहा कि उन्हें सुबह ही सूचना मिली थी कि पुलिस ने इन स्टैंड पर सामान उठा लिया है।  पहले नगर निगम भी उनका रोजगार छीनने के लिए एक्शन लेता रहा है। निगम ने विश्वास दिया था कि जब भी कार्रवाई होगी तो उन्हें स्थान मुहैया करवाया जाएगा। अब पुलिस ने चुपचाप यह कार्रवाई कर उनके भरोसे को तोड़ दिया है।


होटल प्रबंधकों पर लगाया आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने यहां के होटल प्रबंधकों के कहने पर यह कार्रवाई की है। हैरानी तो यह है कि जिस होटल के कहने पर कार्रवाई की गई है, उसके पास खुद पार्किंग की जगह नहीं है। होटल में आने वाले सभी लोगों की गाड़ियां रोड पर ही खड़ी होती हैं। धरने के दौरान कांग्रेस के पूर्व पार्षद रजिंदर बेरी, कांग्रेसी नेता मेजर सिंह, नीलकंठ जज, सुशील रिंकू, शैरी बहल, सरपंच आत्मा सिंह, पूर्व पंच दविंदर सिंह, भरत अरोड़ा, बलबीर, एसएस रावत मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed