फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police car hit two sisters and brother

जालंधर : पुलिस की गाड़ी ने दो बहनों और भाई को मारी टक्कर, तीनों अस्पताल में भर्ती

Fri, 05 Aug 2022 10:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Police car hit two sisters and brother
जालंधर। अजीत सिंह चौक में स्कूल से सर्टिफिकेट लेकर एक्टिवा पर दो बहनों के साथ घर लौट रहे भाई को देहात पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम की गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर घायल हो गए। क्विक रिस्पांस टीम के मुलाजिमों ने घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

साक्षी (18) ने बताया कि वह भाई कुनाल (17) और छोटी बहन मीनाक्षी निवासी रेरू पिंड जालंधर के साथ 12वीं का सर्टिफिकेट लेकर जूनियर मॉडल स्कूल लाडोवाली रोड से घर लौट रही थी। अजीत सिंह चौक के पास मुड़ते समय पुलिस की गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे की सूचना आसपास के लोगों ने परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस कर्मचारियों से इलाज करवाने के लिए कहा तो उनका कहना था कि शुक्र मनाओ अस्पताल तक छोड़ दिया है, इलाज नहीं करवाएंगे। जो कर सकते हो कर लो और धमकी देकर चले गए। इसके बाद परिजनों ने गाड़ी का नंबर नोट कर थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक क्विक रिस्पांस टीम के मुलाजिम खराब गाड़ी को बांधकर ला रहे थे उसी दौरान हादसा हुआ है। एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह का कहना है कि भले ही देहात पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम के मुलाजिम हैं लेकिन घटना शहर में हुई है तो कार्रवाई कमिश्नरेट पुलिस करेगी। मुलाजिमों ने पीड़ितों के साथ अभद्रता की है उसकी शिकायत करें कार्रवाई होगी। डीसीपी सिटी जगमोहन सिंह ने कहा कि घायल थाने में शिकायत दर्ज करवाएं। पुलिस कर्मियों का जनता के प्रति ऐसा रवैया बर्दाश्त करने योग्य नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed