फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police arrested NRI fleeing to US from Delhi airport

Jalandhar News: यूएस भाग रहे एनआरआई को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से दबोचा

Mon, 20 Jan 2025 01:24 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Mon, 20 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Police arrested NRI fleeing to US from Delhi airport
एक ही जमीन धोखे-जाली दस्तावेजों के आधार पर दो बार बेची
विज्ञापन

जिला पुलिस ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार
पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी की धाराओं के तहत किया नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी

कपूरथला। गांव सुखानी की एक ही जमीन धोखे-जाली दस्तावेजों के आधार पर दो बार बेचकर यूएस भाग रहे एनआरआई को जिला पुलिस ने दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दबोचा है। थाना सदर कपूरथला में धोखाधड़ी का केस दर्ज होते ही आरोपी एनआरआई पहले भूमिगत हो गया और फिर विदेश भागने की फिराक था। इससे पहले ही थाना सदर की पुलिस ने आरोपी को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि एसपी-डी सरबजीत राय और डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने की है।

एसएसपी कपूरथला को दो दिसंबर 2024 को दी शिकायत में कुलदीप सिंह वड़ैच निवासी सैदोवाल ने बताया कि उसने एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ निवासी 693 गुरु तेग बहादुर नगर जालंधर से गांव सुखानी में कुल 9 एकड़ 2 मरले जमीन खरीदी है। इस जमीन को पहले एनआरआई हरदीप सिंह निवासी गांव आलमगीर काला संघिया कपूरथला को ठेके पर दी थी, जिसे आलू की फसल बीजी थी। जब वह जमीन पर जाते हैं तो हरदीप सिंह उनकी जमीन पर कब्जे करना की नियत से उन्हें जान से मारने की धमकियां देता हैं। जिससे उन्हें जानी-माली नुकसान का अंदेशा बना रहता है। इसलिए उसकी जमीन से नाजायज कब्जा छुड़वाया जाए। इस पर एसएसपी ने जांच का जिम्मा डीएसपी सब-डिवीजन को सौंपा। डीएसपी ने जांच के लिए राजस्व विभाग का रिकार्ड मंगवाया तो पाया कि एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने एक ही जमीन दो बार बेची है। पहले सुन्नड़ ने 19 जून 2023 को जमाबंदी साल 2017-18 की 32 कनाल 19 मरले 35.40 लाख और इसी दिन 4 कनाल 3 मरले जमीन 4.50 लाख (कुल 37 कनाल 2 मरले) में आरबीआर रियल एस्टेट डेवलपर प्राइवेट लिमिटेड काला संघिया जिला कपूरथला को बेची दी। फिर इसी जमीन को उसने एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने कुलदीप सिंह वड़ैच के बेटे चमकौर सिंह वड़ैच को 8 नवंबर 2024 को जमाबंदी साल 2022-23 की उक्त जमाबंदी में दर्शाए हुए खसरा नंबर की 24 कनाल 2-1/2 मरले जमीन 30.20 लाख और 26 कनाल 1-1/2 मरले जमीन 32.65 लाख रुपये में बेच दी, जिसका सारा इंतकाल राजस्व विभाग में दर्ज है, लेकिन सुरिंदर सिंह सुन्नड़ ने पहले बेची 37 कनाल 2 मरले जमीन का इंतकाल पहले दर्ज नहीं था, जिसका नाजायज फायदा उठाते हुए उसने राजस्व विभाग के फर्जी दस्तावेज बनाकर पहले से बेची हुई जमीन दूसरी जगह बेच कर धोखाधड़ी व जालसाजी की। एसएसपी को सौंपी जांच रिपोर्ट में डीएसपी ने बताया कि हरदीप सिंह की ओर से कब्जा करने और धमकियां देने की बात सामने नहीं आई है। डीएसपी की संस्तुति के बाद थाना सदर की पुलिस ने 15 जनवरी को एनआरआई सुरिंदर सिंह सुन्नड़ के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी व फर्जी दस्तावेजों की बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। भारत आए हुए सुरिंदर सिंह सुन्नड़ को जब केस दर्ज होने का पता चला तो वह यूएस भागने लगा। एसपी-डी सरबजीत राय व डीएसपी सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि दो दिन पहले जिला पुलिस ने आरोपी सुरिंदर सिंह सुन्नड़ के यूएस भागने से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। काबिले गौर हो कि सुरिंदर सिंह सुन्नड़ भारत आने पर साहित्यिक संस्थाओं के समारोहों की शोभा बनते हैं और और खुद भी साहित्यकार हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed