फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Poison-eating youth dies, case filed against five in-laws in Abohar

जहर खाने वाले युवक ने दम तोड़ा, पांच ससुरालियों पर मामला दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 05:47 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 05:47 PM IST
विज्ञापन
Poison-eating youth dies, case filed against five in-laws in Abohar
अबोहर। ससुरालियों से तंग आकर करीब डेढ़ माह पूर्व जहरीला पदार्थ निगलने वाले गांव कंधवाला अमरकोट निवासी आत्मा राम (28) की शुक्रवार की सुबह मोहाली के अस्पताल में मौत हो गई। थाना बहाववाला पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ दर्ज मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा बढ़ाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक अके भाई सुनील कुमार ने बताया कि आत्मा राम ने अपने ससुराल वालों से दुखी होकर 18 दिसंबर को खेत में किसी जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। उसे स्थानीय सरकारी अस्पताल से श्रीगंगानगर रेफर किया गया था। वहां 23 दिसंबर को थाना बहाववाला पुलिस के एएसआई जगजीत सिंह ने उसके बयान दर्ज कर सास कृष्णा, ससुर सुखराम, साले मनीश व साली मोनू के खिलाफ धारा 116, 506 के तहत मामला दर्ज किया। सुनील ने बताया कि श्रीगंगानगर के अस्पताल में आत्माराम की हालत में सुधार न होते देख वे उसे मोहाली ले गए। वहां शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। इस पर पुलिस ने पहले से दर्ज मामले में धारा 306 की बढ़ोत्तरी करते हुए उसकी पत्नी दयावंती को भी केस में शामिल किया है। आत्माराम की ढाई माह की बेटी है। अब मामले की जांच हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed