फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PM Modi is true friend of farmers : Anurag Thakur

पीएम मोदी सही मायनों में किसानों के हितैषी : अनुराग ठाकुर

Thu, 17 Feb 2022 10:41 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 10:41 PM IST
विज्ञापन
PM Modi is true friend of farmers : Anurag Thakur
भाजपा का प्रचार करने के लिए वीरवार को पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर भी पहुंचे। अनुराग ठाकुर ने वीरवार को शहर के उद्योगपतियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ और लघु भारती के सदस्य भी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री सही मायनों में किसान हितैषी हैं। उन्होंने पंजाब समेत देशभर के किसानों के लिए बहुत कुछ किया है। प्रधानमंत्री ने किसानों को बिचौलियों से बचाने के लिए केंद्र की तरफ से मिलने वाला पैसा उनके खाते में सीधा डालना शुरू किया है।
विज्ञापन

पहले बिचौलियों के पास पैसा आता था और वह किसानों के साथ ठगी करते थे। किसानों को समझना चाहिए कि जिस व्यक्ति को देश के लोगों ने दो बार पूर्ण बहुमत से जिताया और प्रधानमंत्री बनाया उन्होंने किसानों के हक में कृषि कानून को रद्द किया। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने यहां तक कहा कि यदि किसानों को लगता है कि यह गलत हैं तो वह इसके लिए माफी भी मांगते हैं। इससे बड़ा किसान हितैषी होने का और उदाहरण क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराग ठाकुर ने चन्नी पर तंज कसा कि कांग्रेस ने एक गरीब को राज्य का मुख्यमंत्री बनाया लेकिन मुख्यमंत्री का भांजा 111 दिन की सरकार में ही दस करोड़ रुपये नकद करोड़ों की संपत्ति, लाखों की घड़ियां इकट्ठी कर लीं। उन्होंने कहा कि यह तो 111 दिन में भांजे ने किया और यदि पांच साल और चरणजीत सिंह चन्नी को मौका दे दिया तो वह अपने भांजे से कई गुणा ज्यादा धन संपत्ति अर्जित कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed