फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Players of Pathankot won 7 medals in International Karate Championship held in Nepal

नेपाल में हुई इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में पठानकोट के खिलाडिय़ों ने जीते 7 पदक

Thu, 30 Jun 2022 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Players of Pathankot won 7 medals in International Karate Championship held in Nepal
पठानकोट। नेपाल में करवाई गई इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप-2022 में पठानकोट के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण सहित कुल 7 पदक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है। उक्त खिलाड़ियों ने देश विदेश से आए खिलाड़ियों को हराकर यह उपलब्धि हासिल की। पठानकोट के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन

कोच सेंसाई अर्जुन मशाल के नेतृत्व में नेपाल गए खिलाड़ियों की टीम बुधवार देर शाम पठानकोट पहुंची। इनका पठानकोट पहुंचने पर विभिन्न संस्थाओं ने स्वागत किया। सेंसाई अर्जुन मशाल ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न देशों के 400 से अधिक खिलाड़ी पहुंचे थे, जिसमें पठानकोट के 7 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसमें जूनियर-50 किलोग्राम भारवर्ग में पठानकोट के सिमरजीत सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा जूनियर वर्ग काता में वरीजा अरोड़ा और अंडर-21 काता में शिवम पठानिया ने भी स्वर्ण पदक हासिल कर पठानकोट का मान बढ़ाया।
विज्ञापन

इसके अलावा, 58 किलोग्राम भारवर्ग में अंशिका भारद्वाज ने रजत पदक जीता। वहीं, 40 किलोग्राम भारवर्ग में अग्र तिवारी, 52 किलोग्राम भारवर्ग में विराज सैनी, 45 किलोग्राम भारवर्ग में दिलप्रीत सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सेंसाई अर्जुन मशाल ने बताया कि उनके अलावा कोच सौरभ, लवली सैनी, काजल और खिलाड़ियों ने भारी मेहनत की। इसके परिणामस्वरूप यह सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि नेपाल में जाकर पठानकोट के खिलाड़ियों ने भारत का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो - 2 - नेपाल में जीत का परचम लहराते भारतीय खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed