फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Phillaur police in Jalandhar recovered huge amount of cash from car stopped check post

Punjab: फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर पकड़ी साढ़े 19 लाख की नकदी, फिरोजपुर कैंट कार सवार गिरफ्तार

Wed, 24 Jul 2024 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 12:06 PM IST
सार

फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर कार सवारों से भारी नकदी बरामद की। जब कार सवारों से पूछताछ की गई तो वे कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।  

विज्ञापन
Phillaur police in Jalandhar recovered huge amount of cash from car stopped check post
नाके पर कार से पकड़ी गई नकदी। - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर में फिल्लौर पुलिस ने हाईटेक नाके पर रोकी गई एक कार से भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। यह रकम साढ़े 19 लाख से अधिक की बताई जा रही है। थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे पुलिस ने हाईटेक नाका पर एक सफेद वैगनर (पीबी 05 एआर 0472) कार को रोककर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान इसमें एक किट बैग मिला। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि जब उस किट बैग को खोला गया तो उसमें से 19,50,455 रुपये बरामद हुए। थाना प्रभारी ने कहा कि कार चालक ने अपना नाम अमित कुमार पुत्र जैलाश चंद निवासी फिरोजपुर कैंट और साथी अनिल कुमार पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट और दीपक कोहली पुत्र लक्ष्मण दास निवासी फिरोजपुर कैंट बताया। जब पुलिस ने उनसे भारी नकदी होने के बारे में व्यक्तियों से पूछताछ की तो मौके पर व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। 
विज्ञापन


इसके बाद थाना प्रभारी ने इस घटना की जानकारी आयकर अधिकारी टीपी सिंह को दी। थाना प्रभारी ने बताया कि आयकर अधिकारी टीपी सिंह ने उन्हें पैसों को अपने कब्जे में लेने और साथ ही आयकर कार्यालय के एक अधिकारी को जल्द उनके पास भेजने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने कैश को कब्जे में ले लिया और कार सवारों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है कि नकदी कहां से लेकर आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed