{"_id":"66a1de992d0d84be3e0d3cca","slug":"person-found-unconscious-in-tata-muri-train-died-of-silent-heart-attack-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: टाटा मूरी ट्रेन में बेहोश मिले व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत, साइलेंट हार्ट अटैक से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: टाटा मूरी ट्रेन में बेहोश मिले व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत, साइलेंट हार्ट अटैक से गई जान
Thu, 25 Jul 2024 10:42 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Jul 2024 10:42 AM IST
सार
टाटा मूरी एक्सप्रेस देर रात जब जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं तो एक व्यक्ति एस 1 कोच में बेहोश मिला था। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर सिटी स्टेशन पर बुधवार देर रात पहुंची टाटा मूरी ट्रेन के एस 1 कोच में एक व्यक्ति सीट पर बेहोश मिला। जब ट्रेन स्टाफ ने स्टेशन मास्टर को बताया तो उन्होंने रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। रेलवे पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर व्यक्ति को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत करार दिया। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। केवल इतना मालूम हुआ है कि वह धालीवाल से टाटा मूरी एक्सप्रेस ट्रेन में बिना टिकट सफर कर रहा था, और उसको साइलेंट अटैक आया था जिस कारण उसकी मौत हुई है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति के बारे में तफतीश जारी है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।