फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   People of Punjab are feeling cheated in the name of free electricity: Kalia

मुफ्त बिजली के नाम पर पंजाब के लोग ठगा महसूस कर रहे : कालिया

Mon, 04 Jul 2022 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
People of Punjab are feeling cheated in the name of free electricity: Kalia
जालंधर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने आप सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी ने मुफ्त बिजली के नाम पर पंजाब के लोगों को ठग लिया है। लोग खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

कालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने चंडीगढ़ में 29 जून 2021 को प्रेस कांफ्रेंस व उसके बाद शुद्धिकरण पत्र जारी करके यह घोषणा की थी कि पंजाब में यदि आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो सभी बिजली खपतकारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह घोषणा की कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने की गारंटी एक जुलाई से लागू होगी और यह भी कहा गया की 300 यूनिट मुफ्त बिजली दलित व पिछड़ी जातियों व आजादी के सेनानियों को दी जाएगी। अब 300 यूनिट मुफ्त बिजली की घोषणा को लागू करते समय कई शर्तें लगा दी हैं। जबकि 300 यूनिट मुफ्त देने की घोषणा करते वक्त अरविंद केजरीवाल ने कोई शर्त नहीं लगाई थी लेकिन पूरा जोर देकर कहा गया था कि 300 यूनिट बिजली सभी घरों को मुफ्त दी जाएगी। नियम के मुताबिक अगर अब एससी/एसटी के लोगों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा लेनी है तो एक किलोवाट का बिजली का कनेक्शन होना चाहिए।
विज्ञापन

दूसरी शर्त यह है कि अगर बिजली का लोड एक किलोवाट से ज्यादा और 2 माह में 600 यूनिट बिजली की खपत की है तो एससी/एसटी के लोगों को पूरा बिजली का बिल देना पड़ेगा। सामान्य वर्ग पर स्वीकृत लोड की कोई शर्त नहीं है परंतु अगर उनकी बिजली की खपत 2 महीने में 600 यूनिट से ज्यादा है तो सामान्य वर्ग को पूरे बिजली के बिल का भुगतान करना पड़ेगा। इस तरह से आम आदमी पार्टी ने पंजाब को लोगों के साथ धोखा किया है और पंजाब के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed