Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   PCS Exam Controversy: BJP Yuva Morcha Stages Protest

पीसीएस परीक्षा विवाद : भाजपा युवा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Wed, 11 Nov 2026 04:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Wed, 11 Nov 2026 04:32 PM IST
विज्ञापन
PCS Exam Controversy: BJP Yuva Morcha Stages Protest
सीबीआई जांच की मांग, राज्यपाल के नाम सौंपा मांगपत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। पंजाब में पीसीएस परीक्षा को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। परीक्षा में कथित गड़बड़ी, भ्रष्टाचार और धांधली के आरोपों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) ने भगवंत सिंह मान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी कड़ी में जालंधर सहित पंजाब के विभिन्न जिलों में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के पुतले फूंके और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच करवाने की मांग उठाई।

जालंधर में भाजपा शहरी युवा मोर्चा के अध्यक्ष साहिल शर्मा की अध्यक्षता में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पीसीएस परीक्षा में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। भाजपा नेताओं ने दावा किया कि एक ही परीक्षा कक्ष से कई उम्मीदवारों का चयन होना परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े करता है। इससे मेहनती और योग्य युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने राज्य सरकार से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देने और कथित धांधली की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद भाजपा युवा मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी कमिश्नर के माध्यम से राज्यपाल को मांगपत्र भेजा है। इसमें पूरे मामले की सीबीआई जांच करवाने और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों एवं अन्य लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। युवा मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने मामले में ठोस कदम नहीं उठाए तो प्रदेश अध्यक्ष अनुज भोसला, जिला अध्यक्ष साहिल शर्मा और प्रभारी संजीव मनी के नेतृत्व में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं के अधिकारों और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के लिए भाजपा युवा मोर्चा अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed