फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Party workers should gear up for the assembly elections: Gabadiya

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें कार्यकर्ता : गाबड़िया

Tue, 27 Oct 2026 05:31 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 27 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Party workers should gear up for the assembly elections: Gabadiya
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोटकपूरा। पूर्व मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया ने अकाली दल के बीसी विंग की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। गाबड़िया ने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर पार्टी के विकास कार्यों और नए कार्यक्रमों की जानकारी देने को कहा।
यह बैठक स्थानीय अग्रवाल भवन में हलका इंचार्ज मनतार सिंह बराड़ के नेतृत्व में आयोजित हुई। गाबड़िया और बराड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने 2027 में पंजाब में अकाली दल की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा। अकाली नेताओं ने दावा किया कि उनकी पिछली सरकारों में पंजाब में बड़े विकास कार्य हुए थे। उन्होंने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों पर विकास की गति रोकने का आरोप लगाया। नेताओं ने मौजूदा सरकार को कानून-व्यवस्था संभालने में विफल बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग सरकार की कार्यप्रणाली से परेशान है।
विज्ञापन

अकाली-भाजपा गठबंधन के संबंध में पूछे जाने पर गाबड़िया ने अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें पंजाब के सभी 117 विधानसभा हलकों में चुनावी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ही लेंगे। गाबड़िया ने दावा किया कि पंजाब के लोग अकाली दल के समर्थन में लामबंद हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed