{"_id":"60a288018ebc3e300a19f989","slug":"parents-raised-voice-against-fees-hike-of-sada-sukh-chopra-school-jalandhar-jalandhar-news-pkl4136229190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदा सुख चोपड़ा स्कूल पर लगे ज्यादा फीस वसूलने के आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदा सुख चोपड़ा स्कूल पर लगे ज्यादा फीस वसूलने के आरोप, हंगामा
विज्ञापन
जालंधर। संतोखपुरा में स्थित सदा सुख चोपड़ा एसडी पब्लिक स्कूल में सोमवार को बच्चों के अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में अभिभावकों ने इकट्ठा होकर स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। बच्चों के अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल उनसे ज्यादा फीस के अलावा सालाना फीस की भी मांग कर रहा है। अभिभावकों का कहना था कि वह ट्यूशन फीस तो दे रहे हैं, लेकिन सालाना फीस नहीं दे सकते।
उन्होंने कहा कि स्कूल वाले उनको साफ-साफ धमकी दे रहे हैं कि अगर सालाना फीस नहीं जमा करवाई तो वे उनके बच्चों को पेपर में नहीं बैठने देंगे। इस मुद्दे पर स्कूल पहुंचे एक बच्चे के अभिभावक स्नेह ठाकुर ने कहा कि उनको मैसेज आया था कि वह अपने बच्चों की फीस जमा करवाएं। अगर वे अपने बच्चे की ट्यूशन फीस और सालाना फीस जमा नहीं करवाते तो उनके बच्चे की आनलाइन क्लासिज बंद कर दी जाएंगी। इसके अलावा स्कूल वालों ने यह धमकी भी दी है कि फीस न आने पर उनके बच्चों के पेपर नहीं लिए जाएंगे। अभिभावकों का कहना है कि लॉकडाउन के कारण सभी आर्थिक रूप से परेशान हैं, लेकिन उनके बच्चे इस तरह के मैसेज पढ़कर दिमागी रूप से परेशान हो रहे हैं। लोगों ने कहा कि स्कूल कुछ भी कर लें, वे बच्चों की ट्यूशन फीस तो देंगे, लेकिन सालाना फीस किसी हालत में नहीं देंगे।
इस मुद्दे पर स्कूल की प्रिंसिपल मोनिका तलवाड़ ने कहा कि वह सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही फीस की मांग कर रहे हैं। अगर उन्होंने फीस बढ़ाई है तो वो भी सरकारी गाइडलाइन के अनुसार ही बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को कोई समस्या है तो वह लिखकर उन्हें दें, ताकि वे इसे स्कूल प्रबंधन तक पहुंचा सकें। उनका कहना है कि अभिभावक अपनी फीस किस्तों में जमा करवा सकते हैं।