फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Panbas employee on strike in Pathankot

चक्का जाम कर हड़ताल पर रहे पनबस मुलाजिम

Thu, 11 Mar 2021 05:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 05:22 PM IST
विज्ञापन
Panbas employee on strike in Pathankot
पठानकोट में रोडवेज डिपो के बाहर रोष प्रदर्शन करते पनबस कर्मचारी। संवाद - फोटो : PATHANKOT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। पंजाब रोडवेज पनबस कंट्रेक्ट वर्कर यूनियन ने मांगों को लेकर वीरवार से तीन दिवसीय हड़ताल शुरू की। इस दौरान सरकारी बसों को नहीं चलाया गया। पनबस कर्मियों ने पठानकोट रोडवेज डिपो के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
डिपो प्रधान सुखविंदर सिंह ने बताया लंबे समय से पनबस कर्मी मांगों को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। सरकार के नुमाइंदे बैठक कर वो भी करते हैं और फिर सरकार अपने ही किए वादों से मुकर जाती है। महासचिव कमल ज्योति ने बताया कि आऊटसोर्स मुलाजिमों को स्थाई नौकरी, बराबर काम बराबर वेतन को लागू करना और 2016 एक्ट को लागू करवाना उनकी मुख्य मांगे हैं। सरकार मांगों को मानकर भी मुकर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 24 फरवरी को जालंधर में स्टेट कमेटी की बैठक हुई थी, जिसमें पनबस कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श करने के बाद 3 दिन हड़ताल करने की योजना बनी थी। सेंट्रल बॉडी मेेंबर राजकुमार ने कहा कि शुक्रवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के शहर पटियाला में ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के बैनर तले रैली निकाली जाएगी। इसके अलावा पठानकोट में शनिवार तक हड़ताल और चक्का जाम जारी रहेगा। इसके बावजूद सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया तो संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed