फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pakistani drone dropped on the ground with 3 kg 200 grams of heroin

Jalandhar News: पाकिस्तानी ड्रोन तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन संग जमीन पर गिराया

Thu, 24 Aug 2023 05:28 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Thu, 24 Aug 2023 05:28 PM IST
विज्ञापन
Pakistani drone dropped on the ground with 3 kg 200 grams of heroin
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फिरोजपुर। एसटीएफ, बीएसएफ व सेना ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आसमान में मंडरा रहा पाकिस्तानी ड्रोन को हेरोइन की खेप संग जमीन पर गिराया। ड्रोन संग संतरी रंग का बैग था, इसमें हेरोइन की खेप थी, बैग खोलकर देखा तो तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। हेरोइन किस व्यक्ति ने मंगवाई है, इस संबंधी जांच की जा रही है। यह घटना हुसैनीवाला बाॅर्डर से सटे सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में घटी है।

उधर, एसटीएफ के डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी ड्रोन हेरोइन की खेप सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में आसमान से फेंकेगा। एसटीएफ ने बीएसएफ व सेना की मदद ली और संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ड्रोन को हेरोइन संग जमीन पर गिराया। ड्रोन संग एक संतरी रंग का बैग था, इसमें तीन किलो दो सौ ग्राम हेरोइन की खेप थी। राजबीर ने कहा कि सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन अपने पास रख लिया है और हेरोइन उनके हवाले कर दी है। ड्रोन को लैब में भेजकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

फोटो संख्या--24एफजेडआर02ओ बी - फिरोजपुर के सीमांत गांव हजारा सिंह वाला में हेरोइन संग पाकिस्तानी ड्रोन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed