फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pakistan unilateral decision highly condemnable Kalia

पाकिस्तान का एकतरफा फैसला बेहद निंदनीयः कालिया

Thu, 05 Nov 2020 06:44 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 06:44 PM IST
विज्ञापन
Pakistan unilateral decision highly condemnable Kalia
जालंधर। भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोरंजन कालिया ने पाकिस्तान सरकार के उस फैसले का विरोध किया है, जिसमें इमरान खान सरकार ने श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे का प्रबंध पाकिस्तान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (पीएसजीपीसी) से लेकर पाकिस्तान के एक बोर्ड को दे दिया है। कालिया ने कहा कि पाकिस्तान सरकार द्वारा बनाई गई इस 9 सदस्यीय कमेटी में कोई भी सिख भाईचारे का व्यक्ति नहीं है। कालिया ने कहा कि पाकिस्तान का यह एकतरफा फैसला बेहद निंदनीय है। इस फैसले से सिख समुदाय के लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची हैं। कालिया ने कहा कि पाकिस्तान अपना यह फैसला वापस ले, क्योंकि पवित्र करतारपुर साहिब के मामलों को संभालने का जिम्मा सिख अल्पसंख्यक समुदाय का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed