फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   overloaded bus stopped by bus union

टैक्सी ऑपरेटरों ने प्रवासी श्रमिकों से भरी एक डबल-डेकर बस रोकी

Wed, 12 May 2021 10:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
overloaded bus stopped by bus union
होशियारपुर। पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण पंजाब सरकार ने सरकारी और निजी बसों में केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को ले जाने की इजाजत दी है। इस आदेश का उल्लंघन करते हुए एक निजी कंपनी की बस को रहीमपुर चौक पर टैक्सी संचालकों की यूनियन ने रोक कर पुरहीरां पुलिस चौकी को सूचित किया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सुखदेव सिंह पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवासी कामगारों से भरी एक निजी बस बिहार से होशियारपुर होते हुए जालंधर जा रही थी। इसे टैक्सी ऑपरेटर यूनियन के सदस्यों द्वारा एक स्थानीय रहीमपुर चौक पर रोका गया। यूनियन के सदस्य जसपाल सिंह धामी ने बताया कि बस में 100 से अधिक प्रवासी कामगार थे, जबकि 50 प्रतिशत यात्रियों को बस में चढ़ाने का आदेश है। सूचना पाकर पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे पुरहीरां चौकी के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बस में क्षमता अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक यात्री सवार थे। पुलिस ने बस के मालिकों और कंडक्टरों के खिलाफ धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed