फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Over 14,000 trees were cut in the name of road widening

Jalandhar News: सड़क चौड़ीकरण के नाम पर 14 हजार से अधिक पेड़ों की कटाई

Fri, 26 Dec 2025 10:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 26 Dec 2025 10:07 PM IST
विज्ञापन
Over 14,000 trees were cut in the name of road widening
प्रेस वार्ता कर जागरूक नागरिकों ने उठाए सवाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। फाजिल्का जिले में सड़कों को चौड़ा करने के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई किए जाने से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को लेकर चिंता गहराती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर जिले के जागरूक नागरिक विक्रमादित्य आहूजा, सुबोध वर्मा और नवदीप असीजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन, सरकार और आम जनता के सामने अपनी आपत्तियां रखीं।
नागरिकों ने बताया कि बीते दो महीनों में अबोहर से फाजिल्का तक लगभग 171 एकड़ क्षेत्र में 14,114 पेड़ काटे जा चुके हैं। उनका कहना है कि जब यह सड़क परियोजना फिरोजपुर तक पहुंचेगी तो कटे पेड़ों की संख्या पांच से छह गुना तक बढ़ सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्यों के विरोधी नहीं हैं लेकिन विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

प्रेस वार्ता में कहा गया कि पेड़ों की अंधाधुंध कटाई से तापमान बढ़ेगा, प्रदूषण बढ़ेगा और आम लोगों की स्वास्थ्य समस्याएं और गंभीर होंगी। नागरिकों ने सवाल उठाया कि कटे पेड़ों के बदले नए पेड़ लगाने की कोई ठोस और सार्वजनिक योजना अब तक सामने क्यों नहीं आई।नागरिकों ने खुलासा किया कि एनएचएआई ने कटे पेड़ों के एवज में लगभग 68 करोड़ रुपये राज्य सरकार को जमा कराए हैं लेकिन आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार नए पेड़ गुरदासपुर और अमृतसर में लगाने की योजना है। इसे उन्होंने फाजिल्का के साथ पर्यावरणीय अन्याय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवदीप असीजा ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड में फाजिल्का में 14 प्रतिशत क्षेत्र वृक्षारोपण के लिए उपलब्ध है। इसके बावजूद यहां जगह न होने की बात करना गंभीर लापरवाही है। नागरिकों ने मांग की कि हर कटे पेड़ के बदले नए पेड़ फाजिल्का में ही लगाए जाएं और सरकार एक समयबद्ध, पारदर्शी योजना जनता के सामने रखे।

फोटो कैप्शन - 26 एफजेडके 01, 02
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed