{"_id":"6921d6129fca53a11509df47","slug":"orders-to-shut-down-the-company-accused-in-the-substandard-drug-case-stopping-production-and-sale-firozpur-news-c-70-1-spkl1012-104245-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: घटिया दवा मामले में आरोपी कंपनी को बंद करने के आदेश, उत्पादन-बिक्री पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: घटिया दवा मामले में आरोपी कंपनी को बंद करने के आदेश, उत्पादन-बिक्री पर रोक
विज्ञापन
तलवाड़ा। हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र संसारपुर टैरेस में घटिया दवा निर्माण मामले में ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार ने दवा कंपनी क्यूरेक्स फार्मा को बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। थाना प्रभारी संजय शर्मा और पंचायत प्रतिनिधि की उपस्थिति में फैक्टरी को बंद कराए जाने की कार्रवाई करने पहुंचे कुशल कुमार ने बताया कि सेहत विभाग हिमाचल प्रदेश के जारी नोटिस के बाद दवा कंपनी क्यूरेक्स फार्मा की फैक्टरी में उत्पादन व दवाओं की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।
उन्होंने कहा कि कॉपीराइट उल्लंघन व नकली दवा मामले में 4 महीने पहले भी संसारपुर टैरेस पुलिस और ड्रग विभाग हिमाचल प्रदेश ने क्यूरेक्स फार्मा की फैक्टरी में बड़ी कार्रवाई कर भारी मात्रा में दवाइयों का स्टॉक जब्त किया गया था। इस दौरान फैक्टरी प्रबंधन इस के बारे मे किसी भी तरह का कोई भी पुख्ता साक्ष्य उपलब्ध नहीं करवा सका था। दवा कंपनी क्यूरेक्स फार्मा की फैक्टरी को तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
दूसरी कंपनी के आयुर्वेदिक ब्रांड के कैप्सूल बेचने का आरोप
ड्रग इंस्पेक्टर कुशल कुमार ने बताया कि औषधि विभाग ने भी दवा कंपनियों का औचक निरीक्षण किया है। इसमें भारी अनियमितता व कमियां पाए जाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस कार्रवाई के दौरान संसारपुर टैरेस थाना प्रभारी संजय शर्मा व उनकी टीम सहित ग्राम पंचायत घाटी के प्रधान राजेश्वर सिंह व वार्ड सदस्य फतह सिंह भी मौजूद रहे। दवा कंपनी किसी अन्य दूसरी कंपनी के आयुर्वेदिक ब्रांड के कैप्सूल का निर्माण कर बाजार में बेच रही थी।