फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Operation Sindoor: Army honoured 10 year old youngest civil warrior Sarwan Singh of Ferozepur

ऑपरेशन सिंदूर: फिरोजपुर के 10 साल के सबसे कम उम्र के सिविल वॉरियर सरवण सिंह को सेना ने किया सम्मानित

Wed, 28 May 2025 08:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor: Army honoured 10 year old youngest civil warrior Sarwan Singh of Ferozepur
ममदोट (फिरोजपुर)। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की मदद करने वाले फिरोजपुर के 10 वर्षीय सरवण सिंह को देश के सबसे कम उम्र के सिविल वॉरियर के रूप में सम्मानित किया गया है। फिरोजपुर के ममदोट कस्बे के सरहदी गांव तरावाली के सरवण सिंह को जवानों की मदद करने के साथ उनके साथ समय बिताने के लिए मेजर जनरल रणजीत सिंह मनराल (जीओसी-7 इन्फेंट्री) ने सम्मानित किया।सरवण ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अपने घर से सेना के जवानों को ठंडा पानी, दूध, चाय, लस्सी और बर्फ पहुंचाई। वह रोज जवानों के पास जाकर उनकी मदद करते और उनके साथ समय बिताते। सरवण के पिता सोहना सिंह ने बताया कि उनकी जमीन पर सेना के जवान ठहरे हुए थे। सरवण पहले ही दिन से ही जवानों की सेवा में लग गया था। उन्होंने बेटे को कभी नहीं रोका, क्योंकि उसका देशभक्ति का जज्बा उन्हें भी गर्वित करता है।
विज्ञापन


बड़ा होकर फौजी बनना चाहता है सरवण
सरवण ने कहा कि उसे जवानों के पास जाकर बहुत अच्छा लगता था। वह बड़ा होकर खुद भी फौजी बनना चाहता है और देश की सेवा करना चाहता है। सेना ने उसकी सेवा भावना को देखकर उसे उपहार भी दिया और विशेष खाना और आइसक्रीम भी खिलाई। सरवण बहुत खुश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article