फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One kilogram of heroin, magazine and cartridges recovered from the border

सरहद से एक किलो हेरोइन, मैगजीन व पांच कारतूस पकड़े

Sun, 23 Aug 2020 05:00 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 05:00 PM IST
विज्ञापन
One kilogram of heroin, magazine and cartridges recovered from the border
बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त आपरेशन के दौरान सरहद से हेरोइन, मैगजीन व पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। हेरोइन के पैकेट धान के खेतों में पड़े थे। यह हेरोइन भारतीय तस्करों ने पाक तस्करों से मंगाई थी, लेकिन बीएसएफ की चौकसी देख ये पैकेट नहीं उठा सके। यह घटना बीओपी न्यू गजनी वाला और बहराम शेर सिंह वाला के पास हुई है। उधर, थाना लक्खोके बहराम और गुरुहरसहाए पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना गुरुहरसहाए पुलिस के मुताबिक एएसआई दर्शन सिंह पुलिस पार्टी संग गश्त कर रहे थे कि सूचना मिली कि बीएसएफ की बीओपी बहराम शेर सिंह वाला से एक किलोमीटर आगे फेंसिंग पर लगे गेट नंबर-223 /2 के पास धान के खेतों में हेरोइन के पैकेट पड़े हैं, वहां सर्च आपरेशन चलाया जाए तो हेरोइन बरामद हो सकती है। पुलिस अधिकारियों ने बीएसएफ अधिकारियों के साथ सूचना को साझा किया और स्पेशल सर्च आपरेशन चलाया गया। फेंसिंग पार खेतों से स्पेशल सर्च के आपरेशन दौरान एक किलो दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसी तरह थाना लक्खोके बहराम में बीएसएफ बटालियन-124 ने शिकायत दी है कि बीओपी न्यू गजनी वाला के पास बीपी नंबर-213/10 से उन्हें 7.63 एमएम एएमएन की मैगजीन और पांच कारतूस बरामद हुए हैं। ये जमीन में दबे थे। मैगजीन पाकिस्तान तस्करों ने भारतीय तस्करों को भेजी थी, जो बीएसएफ की सतर्कता को देखते हुए ले जाने में असफल हुए हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तानी तस्कर हेरोइन और हथियारों की खेप भारत पहुंचाने में जुटे हैं, लेकिन बीएसएफ की सतर्कता के चलते तस्कर कामयाब नहीं हो पा रहे हैं। शनिवार को तरनतारन के सीमांत क्षेत्र में पांच पाक तस्कर हेरोइन और भारी मात्रा में हथियार भारतीय तस्करों को देने पहुंचे थे कि बीएसएफ ने उन्हें ढेर कर दिया। इसी तरह हुसैनीवाला बार्डर से सटी बीओपी साम्मेके की तरफ से पाक की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे सतलुज दरिया (जिसे पाक में कसूर नाला कहते हैं) के रास्ते पाक तस्कर भारी मात्रा में हथियार व हेरोइन भेजने की फिराक में जुटे हुए हैं, लेकिन सफलता हासिल नहीं हो रही है। कई बार इस रास्ते से पाक तस्कर हेरोइन व हथियार की खेप भेज चुके हैं, लेकिन बीएसएफ हर बार पकड़ लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed