{"_id":"63b7095ab6e2d63df25ce394","slug":"one-kilogram-heroien-found-at-potato-field-near-border-firozpur-news-pkl473499454","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: सरहद पर आलू के खेत से मिली एक किलो हेरोइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: सरहद पर आलू के खेत से मिली एक किलो हेरोइन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने सरहद पर लगी फेंसिंग के उस पार आलू के खेत से पांच करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। धुंध के बीच अंधेरे में बुधवार रात को पाक तस्करों की गतिविधियां देखी गई थीं। वीरवार सुबह सर्च दौरान पाक तस्करों के पांव के निशान देखे गए, उसी के आधार पर सर्च अभियान चलाकर हेरोइन बरामद की है। यह घटना बीएसएफ फिरोजपुर सेक्टर की बीओपी इसमाइल खान के पास घटी है।
बीएसएफ अधिकारियों के मुताबिक रात को जवान फेंसिंग के साथ-साथ गश्त कर रहे थे कि धुंध और घने अंधेर में पाक तस्करों की हरकत महसूस की गई थी। वीरवार सुबह होने पर उस जगह पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो वहां देखा पाक की तरफ से कोई व्यक्ति आया है जिसके पांव के निशान बने थे। उसी के आधार पर सर्च अभियान चलाया गया तो आलू के खेत से पीले रंग की टेप में लिपटी हुई एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत पांच करोड़ रुपये आंकी गई है। बीएसएफ के अधिकारी उक्त खेत के किसान से भी पूछताछ कर रहे हैं।
------
फोटो संख्या-05एफजेडआर02 व 03यूयूबी
फिरोजपुर बीएसएफ सेक्टर में सरहद से सटे आलू के खेत से मिला हेरोइन का पैकेट। संवाद