फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One killed, many injured in Innova-Car collision

इनोवा-कार की टक्कर में एक की मौत, कई घायल

Wed, 02 Jun 2021 11:13 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
One killed, many injured in Innova-Car collision
थाना कोतवाली के गांव खानगाह नजदीक खुखरैण में इनोवा गाड़ी और कार में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस कारण इनोवा गाड़ी सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। बाकी सवारियों को मामूली चोटें आई। पूरा परिवार गांव भंडाल बेट से शादी समारोह से लौट रहा था।
विज्ञापन

मृतक की पहचान गुलजार सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी गांव डोगरांवाल के रूप में हुई है। मृतक के भाई रमेश कुमार निवासी गांव डोगरांवाल कपूरथला ने बताया कि वह गांव भंडाल बेट स्थित शादी समारोह से इनोवा गाड़ी में घर लौट रहे थे। जब वह खानगाह नजदीक खुखरैण पहुंचे तो कपूरथला की ओर से जा रही कार के साथ आमन सामने टक्कर हो गई। उसका भाई इनोवा गाड़ी की पिछली सीट पर बैठा हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह पिछली सीट से उछलकर आगे के शीशे में जा टकराया। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आईं। वह उसे तुरंत इलाज के लिए कपूरथला के सिविल अस्पताल ले आए, जहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया। थाना कोतवाली प्रभारी हरपाल सिंह और एसआई बलजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed