फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One farmer arrested for illegal mining, two absconding

अवैध माईनिंग के आरोप में एक किसान काबू, दो फरार

Tue, 28 Sep 2021 08:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
One farmer arrested for illegal mining, two absconding
मोगा। थाना कोटइसेखां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक किसान के घर पर दबिश देकर रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने मौके पर मुख्य आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई जगतार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के अनुसार गांव चिरागशाह वाला निवासी किसान चमकौर सिंह के खेत गांव मस्तेवाला से आरोपी निशान सिंह और जुझार सिंह ने अवैध माइनिंग कर एक ट्राली रेत भरी है और वह इस समय आरोपी किसान निशान सिंह के घर पर खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सोमवार रात करीब सवा दस बजे आरोपी किसान निशान सिंह के घर पर दबिश देकर मौके पर चोरी की रेत से भरी ट्रैक्टर ट्राली बरामद कर ली। साथ ही घर पर मौजूद आरोपी निशान सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि पुलिस की दबिश देने की सूचना पाकर बाकी के दोनों आरोपी गांव से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ अवैध माइनिंग के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed