{"_id":"68d426f83907636e2609842c","slug":"one-arrested-with-two-foreign-pistols-from-a-barber-shop-the-other-absconding-firozpur-news-c-68-1-spkl1009-103794-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नाई की दुकान से दो विदेशी पिस्ताैल संग एक काबू, दूसरा फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नाई की दुकान से दो विदेशी पिस्ताैल संग एक काबू, दूसरा फरार
Wed, 24 Sep 2025 10:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Wed, 24 Sep 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। ममदोट के सीमावर्ती गांव कड़मा में नाई की दुकान करने वाला 22 वर्षीय युवक पाकिस्तान से विदेशी हथियार मंगवाकर अपने साथी संग धंधा करने के आरोप में पुलिस ने काबू किया है।
इसके पास से दो विदेशी पिस्तौलें, मैगजीन व कारतूस बरामद हुए हैं। इसका दूसरा साथी फरार है। पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी साजन वासी गांव कड़मा अपने साथी के साथ मिलकर पाकिस्तान से विदेशी हथियार मंगवा कर बेच रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी साजन को गिरफ्तार कर लिया और इसके पास से एक पिस्तौल .9 एमएम ग्लॉक व दो मैगजीन (मैड इन आस्ट्रेलिया) व 30 एम एम बरेटा (मेड इन इटली) पिस्तौल, दो मैगजीन व छह कारतूस बरामद हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि साजन की नाई की दुकान है, अवैध हथियार भी रखे हुए थे। वह और उसका साथी मिलकर अवैध हथियारों का धंधा करते हैं। पकड़े गए सभी हथियार पाकिस्तान से आए हैं। इसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अलग-अलग जगह पर दबिश दे रही है। एसएसपी ने कहा कि युवा पीढ़ी अमीर बनने के चक्कर में हेरोइन और अवैध असलहा बचने के धंधे में पढ़ रही है, जबकि यह गलत है। पकड़े जाने सारी जिंदगी जेल में गुजारनी पड़ती है।