फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   On the pretext of calling the old man home, making a video and asked for one lakh rupees, the couple arrested

Jalandhar News: बहाने से बुजुर्ग को घर बुला वीडियो बनाकर मांगे एक लाख रुपये, दंपती गिरफ्तार

Tue, 23 May 2023 07:25 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 23 May 2023 07:25 PM IST
विज्ञापन
On the pretext of calling the old man home, making a video and asked for one lakh rupees, the couple arrested
- हनीट्रैप : दोनों आरोपियों को अदालत में किया पेश, एक दिन के रिमांड पर भेजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। एक बुजुर्ग को हनी ट्रैप में फंसाकर दंपती ने उनका अश्लील वीडियो बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांगे। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। थान प्रभारी पलविंदर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। वहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।

जांच अधिकारी पलविंदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भजन सिंह (68 वर्षीय) निवासी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले वह नजदीक ही डॉक्टर की दुकान पर दवाई लेने गए थे। वहां उन्हें एक महिला मिली, जिसने घरों में काम दिलाने की बात कहकर उनका फोन नंबर मांगा। मना करने पर महिला ने बहाना बनाकर डॉक्टर से बुजुर्ग का नंबर ले लिया। 21 मई को बुजुर्ग भजन सिंह को सोनिया नाम की महिला का फोन आया और बहाने से उन्हें घर बुला लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने दंपती को रुपये लेने के लिए बुलाकर पकड़ा
भजन सिंह के अनुसार जब वह घर गया तो वहां महिला अकेली थी। उसने बातों में लगा कर उससे शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तभी मौके पर उसका पति राजविंदर सिंह पहुंच गया। उन्होंने वीडियो बना ली और एक लाख रुपये मांगने लगे। पीड़ित कुछ दिन में पैसे देने का वादा कर वहां से अपनी जान छुड़ाकर आ गया। उन्होंने सारी कहानी पुलिस को बता दी। इसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर दंपति को डॉक्टर की दुकान के पास पैसे लेने के लिए बुलाया और मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सोनिया पत्नी राजविंदर सिंह तथा राजविंदर सिंह दोनों वासी मोहल्ला मेहताबगढ़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed