फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   On the attack by terrorists on the Indian Air Force vehicle, Congress leader Channi says This is stuntbaazi

Punjab: पुंछ के आतंकी हमले पर पूर्व सीएम चन्नी बोले- ये स्टंटबाजी हो रही है, हमले नहीं हो रहे

Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह एएनआई, पंजाब
एएनआई, पंजाब Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 05 May 2024 09:46 PM IST
सार

चन्नी को उनके बयान पर भाजपा ने उनको घेरना शुरू कर दिया है। भाजपा ने इसे देश विरोधी मानसिकता करार दिया है। 

विज्ञापन
On the attack by terrorists on the Indian Air Force vehicle, Congress leader Channi says This is stuntbaazi
चरणजीत सिंह चन्नी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारतीय वायु सेना के वाहन पर आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले पर कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी से जब मीडिया ने सवाल किया तो उन्होंने कहा कि "ये स्टंटबाजी हो रही है। हमले नहीं हो रहे। जब चुनाव आते हैं तो बीजेपी को जिताने के लिए ऐसे स्टंट खेले जाते हैं और बीजेपी को जिताने का तैयार किया जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब इलेक्शन आते हैं तो ऐसे स्टंट खेले जाते हैं। उन्होंने कहा कि ये तैयार करके हमले करवाए जाते हैं, बीजेपी को जिताने का स्टंट होता है, इसमें सच्चाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि लोग मरवाने और लोगों की लाशों पर खेलना ये बीजेपी को आता है।" 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं धक्का मुक्की में किसान की मौत पर कहा कि भाजपा किसानों को दबाकर देश और प्रदेश की किसानी खत्म करके पंजाब को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि पंजाब की अर्थव्यवस्था को तहस नहस करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को पता है कि अगर हम किसान और किसानी को खत्म कर देंगे तो किसान डूब जाएगा और ये पंजाब को डुबाना चाहते हैं। 

पैसे बांटने का लगाया आरोप
अनुराग ठाकुर की अगुवाई में पंजाब में परिवारों के भाजपा में शामिल होने की बात पर कहा कि ये स्टंटबाजी है, अनुराग ठाकुर आकर कुछ बंदे खड़े करके सरौपे डाल देंगे। उन्होंने कहा कि कुछ पैसे देकर भी आदमियों को खरीद रहे हैं, लेकिन वे वोट इन्हें नहीं देंगे। वोट कांग्रेस को देंगे। 


चन्नी के विवादित बयान पर भाजपा बोली- इनकी मानसिकता देश विरोधी 
जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चन्नी ने सेना के जवानों पर हलमे और उनकी शहादत को स्टंटबाजी बता दिया। इस बयान से चन्नी का विरोध शुरू हो गया है। लोग चन्नी ने सवाल पूछने लग गए हैं कि क्या सेना के जवान अपनी जान देश पर कुर्बान करके स्टंट कर रहे हैं? चन्नी के इस बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। इस बयान को भाजपा ने आड़े हाथों लिया है और कहा कि ये कांग्रेस की घटिया मानसिकता बताया है। उन्होंने कहा कि चन्नी का बयान बताता है कि कांग्रेस की मानसिकता देशविरोधी है। वहीं दूसरी तरफ जालंधर में एक बार फिर महिलाओं ने चन्नी का विरोध शुरू कर दिया है और कहा कि ऐसे नेताओं से बचना चाहिए जिनकी नीयत महिलाओं के प्रति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed