फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Old man beaten to death in land dispute in Mamdot of Punjab

Firozpur News: 75 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, जमीन विवाद में तीन लोगों ने की वारदात

Sun, 04 Jun 2023 07:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 04 Jun 2023 07:04 PM IST
सार

थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
Old man beaten to death in land dispute in Mamdot of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव अहमद ढंढी में जमीनी विवाद के चलते आरोपियों ने बुरी तरह पीटकर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने रविवार तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। तीनों आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


मृतक दलीप सिंह (75) के बेटे मनोहर सिंह निवासी अहमद ढंढी ने पुलिस को बताया कि उनका आरोपियों संग जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। उसका पिता किसी कामकाज के संबंध में गांव गया था। वहां पर आरोपियों ने उसे घेरकर जमकर पीटा। पता चलने पर जब वारदातस्थल पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग निकले। 

विज्ञापन

बेटे ने बताया- आरोपियों से जमीन का विवाद पुराना

बेटे ने बताया कि पिता को जख्मी हालत में घर लेकर पहुंचे और डॉक्टर को बुलाकर चेकअप करवाया। डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मनोहर ने कहा कि आरोपी देसा सिंह, जज सिंह व बूटा सिंह निवासी अहमद ढंढी के साथ उनका पुराना जमीन का विवाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में होगा पोस्टमार्टम

थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed