फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Objectionable video of Congress leader goes viral, case registered

Punjab News: कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया

Fri, 30 Dec 2022 10:43 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Fri, 30 Dec 2022 10:43 PM IST
सार

पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर टहल सिंह निवासी दोदा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Objectionable video of Congress leader goes viral, case registered
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता की एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में दिखाई दे रही महिला ने थाना सिटी मुक्तसर में शिकायत दर्ज करवाई और आरोप लगाया है कि उक्त कांग्रेस नेता ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर जबरदस्ती उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया है। इस पर थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी एफसीआई की लेबर यूनियन का प्रधान भी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में तलाकशुदा महिला ने बताया कि उसकी दो बेटियां हैं। वह घरों में काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करती है। उसने आरोप लगाया कि उक्त टहल सिंह नामक युवक उसे काफी दिनों से परेशान करता आ रहा है।
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि टहल सिंह ने उसे झांसा दिया कि उसकी पुलिस व अन्य विभागों में अधिकारियों के साथ सेटिंग हैं, वह उसकी नौकरी लगवा देगा। आरोप के अनुसार गुरुवार दोपहर 12 बजे टहल सिंह उसके घर में घुस आया और उसे अकेली देख कर जबरन उसके साथ संबंध बनाए। उसके द्वारा शोर मचाने पर टहल सिंह वहां से फरार हो गया और अब धमकियां दे रहा है कि अगर पुलिस को शिकायत दी तो अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, थाना प्रभारी नवप्रीत सिंह ने बताया कि महिला के बयान पर टहल सिंह निवासी दोदा के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed