{"_id":"626428d6baca810319065919","slug":"nri-was-shot-inside-the-house-in-randhawa-colony-condition-critical-jalandhar-news-pkl448536563","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंधावा कालोनी में एनआरआई को घर में घुसकर मारी गोलियां, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंधावा कालोनी में एनआरआई को घर में घुसकर मारी गोलियां, हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर। जालंधर की रंधावा कालोनी में देर रात एनआरआई की कोठी में हथियारबंद तीन लुटेरों ने हमला करके एक व्यक्ति को घायल कर दिया और लूटपाट करके फरार हो गए। इस व्यक्ति की हालत काफी ज्यादा गंभीर है और उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में देर शाम को पुलिस को जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
इस मामले के संबंध में एनआरआई की बहू अमनदीप कौर ने बताया कि वह और मां दोनों अलग-अलग कमरों में सो रहे थे। तभी उन्हें एकदम से पिता मलकीत सिंह के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जैसे ही मां बाहर निकली तो लुटेरों ने उनके गले पर चाकू रख दिया और कहा जो कुछ है निकालकर दे दो। इससे मां घबरा गई और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। उनकी आवाज सुनकर वह बाहर आई तो एक दूसरा लुटेरा उसके पास आ गया और उस पर चाकू से हमला करने लगा। घबराकर उसने सोने की चेन और कानों की बालियां उतारकर लुटेरों की दे दी।
इसके बाद लुटेरे उसे उस कमरे में ले गए जहां मां और पिता मलकीत सिंह को कैद कर रखा था। लुटेरों ने पिता के गले पर पिस्टल तान रखी थी। लुटेरों ने अलमारी के बारे में पूछा तो उन्हें वह स्टोर में ले गई। जहां उन्होंने अलमारी से सारा कैश निकाल लिया। लुटेरे घर से भागने लगे तो जाते-जाते उन्होंने पिता को दो गोलियां मारी जो उनके गर्दन और हाथ को छूती हुई निकल गई। आस पड़ोस के लोगों की मदद से मलकीत सिंह को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।