फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRI, property, police, arrested, Jalandhar

एनआरआई की करोड़ों की प्रापर्टी बेचने का प्रयास

Sat, 16 Aug 2014 10:57 PM IST
जालंधर।
जालंधर। Updated Sat, 16 Aug 2014 10:57 PM IST
विज्ञापन
NRI, property, police, arrested, Jalandhar
अमेरिका में रहने वाले मोहिंदर सिंह की छह करोड़ रुपये की प्रापर्टी को जाली दस्तावेजों के जरिए बेचने की योजना बनाने वाले को एनआरआई थाना पुलिस ने काबू कर लिया है। इस पूरी योजना का मास्टर माइंड अमेरिका में है।
विज्ञापन

एनआरआई थाने के एसएचओ दलबीर सिंह ने बताया कि अमेरिका के रहने वाले मोहिंदर सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह मूल रूप से मकसूदां इलाके का रहने वाला है।

उसकी जालंधर सिटी एरिया में शक्ति नगर में करोड़ों की प्रापर्टी है। योजना बनाकर कुछ लोग फर्जी दस्तावेजों के सहारे उसे बेचने की कोशिश कर रहे हैं। मोहिंदर सिंह की शिकायत पर एनआरआई थाने ने गहराई से जांच की तो पता चला कि करोड़ों की प्रापर्टी को कुलविंदर सिंह पुत्र रघुबीर सिंह निवासी ध्यान सिंह कालोनी फगवाड़ा ने जाली दस्तावेजों के जरिए बेचने की कोशिश की है।
विज्ञापन


पुलिस ने जालसाजी का केस दर्ज कर आरोपी कुलविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।  एनआरआई थाने के एसएचओ ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह से पूछताछ हुई तो सामने आया कि कुलविंदर सिंह का फूफा मोहिंदर सिंह नामक व्यक्ति है जो अमेरिका में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फूफा मोहिंदर सिंह ने जमीन के असली मालिक मोहिंदर सिंह के जाली दस्तावेज अमेरिका से तैयार किए और कुलविंदर सिंह को भेज दिए। इसका इस्तेमाल कर कुलविंदर प्रापर्टी को बेचने की कोशिश कर रहा था। इसकी भनक जमीन के असली मालिक को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed