फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Now it will be necessary to state the cause of death for death certificate

अब जरूरी होगा मौत प्रमाणपत्र में मौत का कारण बताना

Wed, 06 Oct 2021 10:21 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Now it will be necessary to state the cause of death for death certificate
होशियारपुर। अब जन्म व मृत्यु सर्टिफिकेट बनाते समय अनिवार्य नियम का पालन पर आवश्यक होगा। यह कहना है आगामी जनगणना के मद्देनजर पंजाब के लिए नियुक्त डायरेक्टर जनगणना आपरेशंस डा. अभिषेक जैन का। इतना ही नहीं, अब मौत का सर्टिफिकेट लेते समय मौत का कारण लिखा जाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन

चाहे मौत अस्पताल मेें हो या घर में। उन्होंने कहा कि इस संबंधी जिला स्तरीय कमेटी भी गठित की जाए जो कि समय-समय पर इन हिदायतों के पालन की समीक्षा करे। यहां अधिकारियों के साथ बैठक कर होने वाली जनगणना संबंधी तैयारियों की समीक्षा करते हुए बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल रुप में होगी, जिसके लिए गिनतीकार को अपने मोबाइल फोन पर विशेष रूप में तैयार की एप डाउनलोड करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के मीटिंग हाल में डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) व कमिश्नर नगर निगम आशिका जैन सहित जिले के अलग-अलग अधिकारियों के साथ जनगणना संबंधी बैठक करते हुए भारत सरकार के संयुक्त सचिव व पंजाब के डायरेक्टर जनगणना डा. अभिषेक जैन ने निर्देश दिए कि समय पर अनिवार्य लिस्ट की तैयारी यकीनी बनाई जाए और ब्लाक स्तर पर गिनती कारों के यूनिट स्थापना के लिए तैयारी शुरू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की ओर से जनगणना के लिए अति आवश्यक वार्डों, मोहल्लों, गांवों, कस्बों व शहरों की उचित सूची तैयार कर भेजी जाए जिससे जनगणना के लिए अगली कार्रवाई समय पर शुरू की जा सके। उन्होंने कहा कि शहरों और गांव में बने नए वार्डों और कालोनियों आदि को भी लिस्टों में शामिल किया जाए ताकि हर क्षेत्र को जनगणना के घेरे में लाया जा सके।
अलग अलग अधिकारियों से आने वाली जनगणना के लिए बनाए गए सिस्टम संबंधी फीड बैक लेते हुए डा. जैन ने बताय कि सरकार की ओर से जनगणना से पहले जमीनी स्तर तक जरूरी ट्रेनिंग दी जाएगी। जिससे इस बड़े कार्य में किसी किस्म की कोई कमी न रहे।
उन्होंने बताया कि इस बार होने जा रही डिजिटल जनगणना बहुत आसान व तुरंत डाटा तब्दील करने वाली होगी। किसी भी हालात में गिनतीकार को मोबाइल चलाने में कोई दिक्कत पेश आती है तो ऐसे मामलों में हाथ से भी फार्म भरे जा सकते हैं।
डा. जैन ने बताया कि गिनतीकारों की ओर से घर-घर जाकर जनगणना को यकीनी बनाया जाएगा और इसके लिए पहले से तैयार की मैपिंग गिनतीकारों के लिए मददगार रहेगी। उन्होंने बताया कि जनगणना के लिए न तो फंडों की कमी आएगी और न स्टाफ की। इसके लिए स्टाफ को हर संभव सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जनगणना एक बहुत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसको पूरी तनदेही से नियमों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। उन्होंने डायरेक्टर जनगणना को भरोसा दिलाया कि जिला अधिकारियों की ओर से इस कार्य के लिए जरुरी तैयारियां व प्रबंध समय पर मुकम्मल कर जनगणना सुचारु ढंग से मुकम्मल करवाई जाएगी।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) आशिका जैन ने बताया कि नगर निगम की सीमा की मैपिंग करवाई जा चुकी है व जनगणना संबंधी तैयारियों में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed