फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   now get free counselling for foreign university

विदेशों में पढ़ाई और नौकरी करने के इच्छुक युवा मुफ्त काउंसलिंग के करें रजिस्ट्रेशन: डीसी

Fri, 04 Jun 2021 09:39 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
now get free counselling for foreign university
जालंधर। विदेशों में जाकर पढ़ाई करने और प्लेसमेंट के इच्छुक युवाओं को काउंसिलिंग की मुफ्त सेवा देने के लिए दूसरा सेशन शुरू होने वाला है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख 20 जून है।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने बताया कि राज्य सरकार ने विदेशों में पढ़ाई और प्लेसमेंट सैल की शुरुआत की है, जिससे विदेश में पढ़ाई और नौकरी के इच्छुक युवाओं को धोखाधड़ी का शिकार होने से बचाया जा सके। उन्होंने बताया कि विदेशी पढ़ाई और प्लेसमेंट के लिए जून महीने में होने जा रहे काउंसिलिंग के दूसरे दौर के लिए 20 जून तक रजिस्ट्रेशन की जा सकती है।
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार स्वयं को विदेशी पढ़ाई काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक और विदेशी प्लेसमेंट काउंसिलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक पर रजिस्टर कर सकते हैं। इसके अलावा जिला प्रशासकीय कॉम्पलैक्स की तीसरी मंजिल स्थित कमरा नंबर 324 में जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो के दफ्तर में पहुंच कर सकते हैं। वहीं अधिक जानकारी के लिए ब्यूरो के कैरियर काउंसिलर जसवीर सिंह के साथ संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला रोजगार और कारोबार ब्यूरो की तरफ से युवाओं में जागरूकता पैदा करने के लिए भी सक्रियता के साथ काम किया जा रहा है, जिससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जा सके। डीसी ने जिले के अधिक युवाओं को इस सुनहरी अवसर का लाभ लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed