फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Notice placed outside houses former DGP IG Faridkot

फरीदकोट में पूर्व डीजीपी व आईजी के आवासों के बाहर लगाए नोटिस

Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Notice placed outside houses former DGP IG  Faridkot
फरीदकोट। जेएमआईसी सुरेश कुमार की अदालत ने बहिबल गोलीकांड केस में चार्जशीट दाखिल होने के चलते राज्य के पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी व आईजी परमराज सिंह को 9 फरवरी मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया हुआ है। वीरवार को केस की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा अदालत के नोटिस को पूर्व डीजीपी व आईजी के चंडीगढ़ स्थित आवास समेत अन्य ठिकानों के बाहर चिपका दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की जांच कर रही पंजाब पुलिस की एसआईटी ने पिछले साल अक्टूबर महीने के दौरान तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को दोनों ही घटनाओं में, जबकि कोटकपूरा की घटना में पहले से ही नामजद आईजी परमराज सिंह उमरानंगल को बहिबल कलां केस में भी बतौर आरोपी नामजद कर लिया था। पिछले माह बहिबल केस में पूर्व डीजीपी व आईजी के खिलाफ जेएमआईसी की अदालत चार्जशीट दाखिल कर दी थी, जिस पर अदालत ने उन्हें 9 फरवरी को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया हुआ है। एसआईटी के अनुसार अदालत द्वारा जारी नोटिस की कापियां को दोनों अधिकारियों के चंडीगढ़ आवास समेत अन्य ठिकानों के बाहर चिपका दिया गया है। मालूम हो कि दोनों अधिकारियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए जिला अदालत के पास अग्रिम जमानत याचिकाएं भी दायर कर दी है जिसपर 8 फरवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed