फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Not one, two counting halls in each assembly hall

प्रत्येक विधान सभा हलके में एक नहीं, दो गिनती हाल

Mon, 07 Feb 2022 09:59 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:59 PM IST
विज्ञापन
Not one, two counting halls in each assembly hall
जालंधर। कोविड 19 महामारी के चलते इस बार हर हलके में एक की बजाय दो गिनती हाल स्थापित किए गए हैं। इन दोनों हाल में 7-7 मेज लगाए जाएंगे। इन बातों का प्रगटावा डिप्टी कमिश्नर कम जिला चुनाव अधिकारी घनश्याम थोरी ने जिले के नौ विधान सभा हलकों के लिए बनाए गए स्ट्रांग रूम व गिनती केंद्रों में किए जा रहे प्रबंधों का जायजा लेते समय किया। इस दौरान डीसी ने अधिकारियों को सभी जरूरी प्रबंध पहले यकीनी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला चुनाव अधिकारी ने कहा कि विधान सभा हलका फ़िल्लौर के लिए स्थानीय मैरीटोरियस स्कूल, कपूरथला रोड के लड़कियों के होस्टल के हाल में ईवीएम स्ट्रांग रूम व काउंटिंग सेंटर स्थापित किया गया है। इसी तरह नकोदर के लिए कपूरथला रोड स्थित स्टेट पटवार स्कूल के हाल नं. 1 और 2, शाहकोट के लिए दफ़्तर डायरेक्टर लैंड रिकार्डर की ग्राउंड और पहली मंजिल पर स्थित हाल और हलका करतारपुर के लिए सरकारी आर्ट्स और स्पोर्टस कालेज का इंडोर स्टेडियम काउंटिंग सेंटर होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जालंधर पश्चिमी के लिए स्पोर्ट्स कालेज का जिम्नेजियम हाल, जालंधर केंद्रीय के लिए दफ़्तर डायरेक्टर लैंड रिकार्डर की नई बिल्डिंग तीसरी व पाँचवी मंजिल पर स्थित हाल, जालंधर उत्तरी के लिए मैरीटोरियस स्कूल के लड़कों के होस्टल का हाल स्ट्रांग रूम व गिनती केंद्र के तौर पर निर्धारित किए गए हैं। जालंधर छावनी के लिए स्थानीय आर्टस और स्पोर्टस कालेज के पेवेलियन हाल और आदमपुर के लिए इसी कालेज के इंडोर स्टेडियम में इवीएम स्ट्रांग रूम और गिनती केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed