फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   No officer arrived to pay tribute to Shaheed Parminder Singh

मोगा के शहीद परमिंदर सिंह को श्रद्धांजलि देने नहीं पहुंचा कोई अधिकारी या विधायक

Thu, 03 Sep 2020 09:27 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
No officer arrived to pay tribute to Shaheed Parminder Singh
शहीद परमिंदर सिंह को श्रद्धांजली देते सेना के अधिकारी। - फोटो : MOGA
मोगा के गांव मेहरों के रहने वाले 22 वर्षीय परमिंदर सिंह बीते मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान नहर में डूबने से शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को गांव लाया गया। इस दौरान शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए जिले के चारों विधायकों में से एक भी विधायक या कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

मेहरों निवासी परमिंदर सिंह चार साल पहले सेना में भर्ती हुए थे और इस समय वह झारखंड के रामगढ़ जिले में बने ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग कर रहे थे। मंगलवार को ट्रेनिंग के दौरान परमिंदर सिंह और तरनतारन के गांव कुल्ला का रहने वाला जवान जोरावर सिंह नहर में उतरे थे, लेकिन पानी की गहराई ज्यादा होने के चलते डूबने से दोनों शहीद हो गए। इस दौरान एसआरसी (सिख रेजीमेंटल सेंटर) के अधिकारियों द्वारा इसकी सूचना परमिंदर सिंह और जोरावर सिंह के परिवार को दी गई थी। परमिंदर के पिता गुरसेवक सिंह को जैसे ही बेटे के शहीद होने की खबर मिली तो वह एकदम सुन्न हो गए। उन्होंने अपनी पत्नी, मां व बेटी को इसकी सूचना नहीं दी। परमिंदर सिंह 18 वर्ष की उम्र में ही सेना में भर्ती हो गए थे। परमिंदर परिवार के इकलौते बेटे थे। वीरवार को शहीद परमिंदर सिंह का पार्थिव शरीर गांव लाया गया तो परिवार में मातम पसर गया। बेटे की शहादत पर सभी को गर्व भी था वहीं उसकी शादी की आरजू पूरी न हो पाने का गम भी झलक रहा था। वीरवार को सेना के अधिकारियों द्वारा सैन्य सम्मान के साथ शहीद परमिंदर सिंह को उसके गांव में अंतिम विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed