फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   No administrative officer reached Olympian Hari Chand's funeral

होशियारपुर : ओलंपियन हरी चंद के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचा कोई प्रशासनिक अधिकारी, न मिला राजकीय सम्मान

Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
No administrative officer reached Olympian Hari Chand's funeral
टांडा (होशियारपुर)। एशियाई खेलों में दो बार गोल्ड मेडल जीतने वाले अर्जुन अवॉर्डी ओलंपिक एथलीट हरी चंद का मंगलवार को उनके पैतृक गांव घोड़ावाहा में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अर्जुन अवॉर्डी हरी चंद के अंतिम संस्कार के मौके पर न तो उन्हें राजकीय सम्मान दिया गया और न ही कोई भी प्रशासनिक अधिकारी पहुंचा। परिवार के साथ मौजूदा विधायक जसबीर सिंह दु:ख साझा करने पहुंचे।
विज्ञापन

ओलंपिक एथलीट हरी चंद का मंगलवार को उनके पैतृक गांव घोड़ावाहा में संस्कार किया गया। 69 वर्षीय हरी चंद पिछले कुछ दिनों से बीमार थे जिनका रविवार देर रात निधन हो गया था। हरी चंद के शव को मुखाग्नि उनके बेटों गुरमीत सिंह और सोनी पाल ने दी। इस मौके पर एसपी पीके डोगरा के नेतृत्व में सीआरपीएफ के दस्ते ने अपने दिवंगत सहयोगी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

करीब 32 साल तक भारतीय एथलेटिक्स की शान रहे लंबी रेस के सिकंदर हरी चंद की अंतिम विदाई में पंजाब सरकार से राजकीय सम्मान न मिलने से काफी चर्चा रही। हालांकि एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ट्वीट कर हरी चंद की मौत पर दुख जताया था लेकिन जिला प्रशासन पूरी तरह से अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके बेटे ने बताया कि विदेशों से हरी चंद को कई ऑफर थे कि वह उनके देश के लिए खेलें जिसके बदले उनको अच्छी नौकरी और तनख्वाह दी जाएगी, लेकिन उन्होंने अपने देश को प्राथमिकता दी। आज देश ने एक महान खिलाड़ी को अनदेखा किया जिसका राजकीय सम्मान के साथ संस्कार होना चाहिए था उसके संस्कार पर एक भी अधिकारी नहीं पहुंचा। परिवार ने हरी चंद के नाम पर एक खेल स्टेडियम बनाने की मांग रखी है जिससे देश को हरी चंद जैसे अच्छे खिलाड़ी दिए जा सकें।
हलका विधायक जसवीर सिंह राजा ने कहा कि वह महान एथलीट का नाम गायब नहीं होने देंगे और गांव के सरकारी स्कूल का नाम हरी चंद के नाम पर रखा जाएगा। विधायक राजा ने कहा कि हरि चंद को उनके खेल के लिए हमेशा याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेंगे। विधायक राजा ने वादा किया कि वह गांव की पंचायत से वार्ता करने के बाद गांव में हरी चंद के नाम से खेल स्टेडियम बनाने की कोशिश करेंगे। जिला प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ लोगों के काफी आक्रोश को देखते हुए जसवीर राजा ने कहा कि जिला प्रशासन के गैर जिम्मेदाराना रवैये की भी जांच की जाएगी।
इस बीच हरी चंद के कुछ साथी भी अपने सहयोगी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इनमें जिला एथलेटिक संघ से राकेश अहीर, उपाध्यक्ष प्रदीप डोगरा, महासचिव अमनदीप सिंह बैंस, जिला एथलेटिक्स कोच बलबीर सिंह, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी बिजली बोर्ड नरेंद्र सिंह, जिला एथलेटिक्स कोच सरवन सिंह, कमलदीप सिंह एथलेटिक्स कोच, गुरमुख सिंह एशियाई खेलों के पदक विजेता, कमलदीप सिंह डिस्कस थ्रोअर सीआरपीएफ राष्ट्रीय पदक विजेता, परमजीत सिंह सीआरपीएफ (मिल्खा सिंह के 400 मीटर रिकॉर्ड ब्रेकर) शामिल हैं।

राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता कोच कुलवंत सिंह ओहारपुर मौजूद थे। इन सब बातों में पंजाब सरकार से हरी चंद की याद में जिला होशियारपुर और टांडा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का एथलेटिक्स टैंक बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed