फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Nigerian, jailed, eight, Indian, bail, November 2012 Hoshiarpur, Nigeria

नाइजीरिया जेल में बंद आठ भारतीय बरी, दो को कैद

Thu, 08 May 2014 10:58 PM IST
होशियारपुर।
होशियारपुर। Updated Thu, 08 May 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
Nigerian, jailed, eight, Indian, bail, November 2012 Hoshiarpur, Nigeria
नाइजीरिया में बंदी 10 भारतीयों में से आठ हफ्तेभर में भारत लौट आएंगे। वीरवार को लागोस स्थित नाइजीरिया हाईकोर्ट ने 10 में से आठ भारतीयों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। जहाज के कप्तान और सेकेंड अफसर को पंद्रह साल की सजा सुनाई गई है। ये जानकारी नाइजीरिया जेल में बंद होशियारपुर निवासी गगन कुमार ने अपने पिता को दी। नाइजीरिया से ही भारतीय बंदियों के वकील फेमी एडेग्बाइट ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत के दौरान इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


नवंबर 2012 को नाइजीरिया की नौसेना ने एक भारतीय जहाज को पकड़ा था। जहाज पर सवार 10 भारतीयों पर तेल चोरी समेत विभिन्न आरोप लगाए गए थे। तब से वह नाइजीरिया की जेल में ही बंद थे। पिछले साल फरवरी में जमानत मिलने के बावजूद उन्हें रिहा नहीं किया जा रहा था। फोन पर हुई बातचीत में गगन ने अपने पिता को बताया कि उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि उन्हें रिहा कर दिया जाएगा क्योंकि उन पर लगाए गए कोई भी आरोप साबित नहीं हो पाए थे।
विज्ञापन


गगन के पिता बचन लाल ने बताया कि भगवान का शुक्र है कि गगन और उसके साथी करीब डेढ़ साल की यातना झेलने के बाद आखिरकार निर्दोष साबित हुए हैं। नाइजीरिया से फोन पर वकील फेमी एडेग्बाइट ने अमर उजाला को बताया कि जहाज के कैप्टन शैलेश कुमार सिंह व सेकेंड अफसर (चीफ इंजीनियर) चंद्र शेखर शर्मा को विभिन्न आरोपों में 15 साल की कैद की सजा सुनाई है। आठ अन्य को बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed