फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NGT's monitoring committee will visit the spot on 27th: Sant Seechewal

एनजीटी की निगरान कमेटी २७ को करेगी घटनास्थल का दौरा : संत सीचेवाल

Fri, 22 Apr 2022 10:15 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
NGT's monitoring committee will visit the spot on 27th: Sant Seechewal
कपूरथला। लुधियाना में कूड़ा डंपिंग पर आग लगने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत की घटना का नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त नोटिस लिया है। एनजीटी के चेयरपर्सन आदर्श गोयल की ओर से इस मामले की जांच करने का जिम्मा निगरान कमेटी को सौंपा है।
विज्ञापन

निगरान कमेटी के सदस्य पद्मश्री संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने इसकी पुष्टि करते कहा कि समिति 27 अप्रैल को घटना वाली जगह लुधियाना के ताजपुर रोड का दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि निगरान कमेटी के प्रमुख जस्टिस जसवीर सिंह की रहनुमाई में कूड़ा डंप वाली जगह पर लगी आग के कारणों का पता लगाया जाएगा। संत सीचेवाल ने बताया कि एनजीटी की ओर से आए आदेश में इस बात का जिक्र किया गया है कि मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार ठोस कूड़े को वातावरण नियमों अनुसार नहीं संभाला गया। यह अधिकारियों की लापरवाही लगती है। एनजीटी ने निगरान को 15 दिनों में रिपोर्ट ई-मेल करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा एनजीटी ने बड़े शहरों में जहां कूड़ा डंप किया जाता है, उसकी जानकारी एकत्रित करने के भी हुकम जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed