फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Newborn's body found in ravine of village Surajpur

गांव सूरजपुर की खड्ड से मिला नवजात का शव

Tue, 26 Apr 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Newborn's body found in ravine of village Surajpur
पठानकोट। पंजाब-हिमाचल सीमा से सटी पंचायत सूरजपुर की खड्ड में नवजात का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना डमटाल की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल, इस बाबत पुलिस को कोई सुबूत नहीं मिला। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि सूरजपुर पंचायत प्रधान द्वारा पुलिस थाना डमटाल को सूचित किया गया था कि खड्ड में एक नवजात शिशु का शव पड़ा है। इस पर थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। नवजात किसका है और कहां से आया, अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। लेकिन, पुलिस इस विषय पर हर पहलू से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed