फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   New twist in the suicide case of the accused of escaping a minor in the police station

थाने में आत्महत्या मामले में नया मोड़, परिजनों ने पुलिस पर लगाए हत्या के आरोप

Thu, 17 Jun 2021 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
New twist in the suicide case of the accused of escaping a minor in the police station
पठानकोट के नंगलभूर थाने में नाबालिगा को भगाने के आरोपी द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। वीरवार को पटियाला के गांव कंदरोला से मृतक के परिवार के साथ ग्रामीण भी पहुंचे। मृतक के परिजनों ने पहले थाना नंगलभूर और फिर सिविल अस्पताल में खूब हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या का मामला नहीं है। पुलिस और दो अन्य लोगों ने उसकी हत्या कर फंदे पर लटकाया है। परिवार ने पुलिस पर पैसे मांगने का आरोप भी लगाया। पिता हरभजन सिंह ने कहा कि 14 जून को पुलिस पटियाला उनके घर पहुंची। एएसआई के साथ लड़की का चचेरा भाई भी आया था। उसने पहले ही कहा था कि इसे पठानकोट लेकर जा रहे हैं, लेकिन यह लौटेगा नहीं। वहीं एएसआई ने उनसे एक लाख रुपये की डिमांड की। पिता ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने डिमांड पूरी नहीं की तो पठानकोट लाकर हरमनदीप को बुरी तरह पीटा गया। पिटाई से जब उसकी मौत हो गई तो फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया गया। उन्होंने कहा कि युवती के ताया के लड़के ने पुलिस के साथ मिलकर हरमनदीप की हत्या की है। बता दें, मामले की न्यायिक जांच चल रही है। जांच कर रहे जज ने वीरवार को सिविल अस्पताल का दौरा किया। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्होंने पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों के पैनल से चर्चा की।
विज्ञापन

छोटी सी कील से फंदा कैसे लगा : मां सुरिंदर कौर
हरमनदीप की माता सुरिंदर कौर ने कहा कि पुलिसिया कहानी के मुताबिक उनके बेटे ने कील के साथ चादर बांध कर फंदा लगाया। माता ने सवाल उठाया कि छोटी सी कील से नौजवान लड़का फंदे पर कैसे लटक सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने झूठी कहानी गढ़ी है। लड़का तो छीन लिया, अब परिवार को इंसाफ चाहिए।
विज्ञापन

कोट
-मृतक के परिवार ने जो आरोप लगाए हैं। उनकी जांच की जा रही है। सीनियर जुडिशियल मजिस्ट्रेट न्यायिक जांच कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद जो भी आरोपी पाया जाएगा। उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजेंदर मन्हास, डीएसपी, सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed