फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   New twist in firing case, the name of the deceased is not Deepak, but Kishanpal

फायरिंग केस में नया मोड़, मृतक का नाम दीपक नहीं किशनपाल

Wed, 23 Jun 2021 10:46 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
New twist in firing case, the name of the deceased is not Deepak, but Kishanpal
स्थानीय जलालेआना रोड पर मंगलवार को दो गुटों के बीच क्रास फायरिंग की घटना में मरने वाला युवक हरियाणा के पलवल जिले के गांव कोंडल निवासी किशनपाल (23) पुत्र रामकिशन है। मंगलवार को उसकी जेब से पलवल के गांव फिरोजपुर राजपूत निवासी दीपक सिंह के नाम वाला ड्राइविंग लाइसेंस निकला था। मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के बाद बुधवार को कोटकपूरा पहुंचे किशनपाल के बड़े भाई यशपाल सिंह ने उसकी पहचान की है जिसके बाद पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना सिटी कोटकपूरा में पहुंचे यशपाल सिंह ने बताया कि किशनपाल को कुछ समय पहले जमीन विवाद के कारण हुए झगड़े के केस में सजा हुई थी जिस कारण वह फरीदाबाद की जेल में बंद था। कोविड-19 के कारण उसे पैरोल मिली थी लेकिन पिछले छह माह से घर नहीं आ रहा था। उन्होंने बताया कि मृतक किशनपाल की पत्नी और तीन बच्चे हैं और कभी कभार फोन करके किशनपाल अपनी ठीक-ठाक होने की जानकारी दे देता था और कहता था कि वह रोजगार की तलाश कर रहा है। इस मामले में थाना सिटी के एसएचओ मुख्तयार सिंह गिल ने बताया कि मृतक की जेब से मिला ड्राइविंग लाइसेंस किसका है और उस पर किशनपाल का नाम दीपक सिंह क्यों लिखा गया है, इसकी पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed