{"_id":"13f6f85daa654707442842774a5d1e29","slug":"namo-tea-stall-by-bjp-and-dharna-stall-by-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने नमो, व्यापारियों ने लगाया धरना टी स्टाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने नमो, व्यापारियों ने लगाया धरना टी स्टाल
अमर उजाला, जालंधर
Updated Fri, 07 Feb 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जालंधर में दो स्थानों पर चाय के स्टाल लगे। एक स्टाल भाजपा के लीगल सेल की तरफ से लगाया गया, जिसको नमो चाय स्टाल नाम देकर लोगों को मोदी को वोट देने के लिए प्रेरित किया गया, वहीं दूसरा चाय स्टाल जालंधर की स्पोर्ट्स मार्केट में खेल उद्योग संघ ने लगाया, जिसका नाम धरना चाय रखा गया।
खेल उद्योग संघ के पदाधिकारियों के साथ इंडस्ट्री के लोग भी थे, जिन्होंने कहा कि सरकार टैक्स पर टैक्स लगा रही है और व्यापारी अब चाय स्टाल ही लगाकर जीविका कमाएंगे।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल जालंधर की तरफ से प्रधान हर्ष वर्धन कोहली की अध्यक्षता में जिला कचहरी परिसर के बाहर नमो टी स्टाल लगाया गया।
इसमें चाय पिलाने के साथ-साथ कई वकीलों को लीगल सेल का सदस्य बनाया गया और मोदी को पीएम बनाने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया। इस दौरान जिला भाजपा प्रधान सुभाष सूद, सीपीएस केडी भंडारी, लोकेश नारंग, भाजपा सचिव राजकुमार भल्ला, उपाध्यक्ष विक्रम शौरी, संजीव कंबोज व करण कालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
वहीं शाम को स्पोर्ट्स मार्केट में खेल उद्योग संघ की तरफ से धरना चाय स्टाल लगाया गया, जिसमें हैंड टूल एसोसिएशन के प्रधावन गुरशरण सिंह, व्यापार सेना प्रमुख रविंदर धीर, प्रीतम सिंह अरोड़ा व गुरमीत सिंह बिट्टू ने चाय पिलाकर लोगों को बताया कि भाजपा के राज में व्यापारी पंजाब में बेहद दुखी हैं। व्यापारियों ने कहा कि कई दिनों से वह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार की कानों में जूं नहीं रेंग रही है।
शनिवार को व्यापारी सीपीएस केेडी भंडारी की कोठी घेरने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए संपर्क अभियान भी चलाया गया। धीर ने कहा कि शनिवार का प्रदर्शन अभी तक का सबसे शानदार प्रदर्शन होगा क्योंकि व्यापारियों की बाजू सीपीएस केडी भंडारी ने पकड़ी थी लेकिन वह रास्ते में ही छोड़ दी।