फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   nalin, kohli, jalandhar, count, achievement,

गिनाई सरकार की उपलब्धियां, ड्रग्स पर साधी चुप्पी

Sat, 30 May 2015 09:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 30 May 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने शनिवार को जालंधर
विज्ञापन
में केंद्र सरकार की नीतियों का खूब गुणगान किया। जैसे ही पंजाब में नशाखोरी और इसमें अकाली मंत्रियों के नाम आने की बात चली तो कोहली ने टालमटोल शुरू कर दी। पंजाब के हर मुद्दे पर कोहली ने कहा कि यह तो प्रदेश सरकार या पार्टी का विषय है, वह इसमें क्या कहें।


कोहली ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से देश में पीएम हाउस मजबूत हुआ है, पहले पीएम हाउस को गांधी हाउस से चलाया जाता था। अब पीएम हाउस में ही नीतियां बनती हैं और लागू होती हैं। देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ गई है और  भारत ने पूरे विश्व में अपनी स्थिति को मजबूत किया है। नलिन ने कहा कि देश में ब्लैक मनी को लेकर सख्त कानून, एसआईटी बनाई गई है। इसके अलावा गरीबों के लिए जनधन योजना, अटल पेंशन योजना और इंश्योरेंस योजनाएं शुरू की गई हैं, जिसका फायदा आम जनता को होने जा रहा है।



इराक में फंसे 39 पंजाबियों का अभी कोई सुराग नहीं मिला है, इस पर कोहली ने कहा कि केंद्र सरकार इसको लेकर काफी कोशिश कर रही है कि 39 भारतीयों को खोज निकाला जाए। भाजपा के राष्ट्रीय प्रधान अमित शाह द्वारा पंजाब दौरे के दौरान युवाओं के नशे की दलदल में फंसे होने की बात कहने के बाद नशे के खिलाफ अपनी यात्रा को रद्द करने पर कोहली ने कहा कि यह गलत है कि शाह ने अपनी यात्रा रद्द की थी। दिल्ली विधानसभा चुनावों के कारण इसे रद्द नहीं, बल्कि कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। अभी तक भाजपा राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया और अविनाश चंद्र का इस्तीफा मांगती आई है लेकिन सीएम ने इसको अनसुना कर रखा है। इस पर नलिन ने कहा कि यह लोकल लीडरशिप का मुद्दा है।


पीएम मोदी और पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह की मुलाकात पर सवाल उठाया कि भाजपा जिनको व्यर्थशास्त्री कहती थी, उनको क्या दोबारा अर्थशास्त्री मानने लगी है। इस पर नलिन ने कहा कि यह एक योजना है, जिसके तहत पीएम मोदी देश के जितने पूर्व पीएम हैं, उनसे मुलाकात कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों का कम होना लेकिन पंजाब में तेल के भाव अन्य राज्यों के मुकाबले अधिक होने पर नलिन ने कहा कि यह पंजाब सरकार का विषय है, इसमें कुछ कह नहीं सकते। गोमांस पर प्रतिबंध नहीं लगेगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयान पर नलिन कोहली ने कहा कि यह भी प्रदेश सरकार का अधिकार है, इसमें केंद्र कुछ नहीं कर सकती। भाजपा शासित प्रदेशों में इसको लेकर जरूर होमवर्क शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed