फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder unknow murderer hoshiarpur

दुकान में घुस कर दुकानदार की तेजधार हथियारों से हत्या

Mon, 26 Aug 2019 10:09 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
murder unknow murderer hoshiarpur
चंड़ीगढ़-होशियारपुर रोड पर साइकिल रिपेयर की दुकान के मालिक की अज्ञात हत्यारों ने दिनदहाड़े तेजधार हथियार से हत्या कर दी। घटना की आसपास दुकानदारों को खबर नहीं हुई। हत्या के वारे में उस समय मालूम पड़ा जब पास की दुकान से चाय वाला उसे चाय देने गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी मुताबिक निर्मल सिंह (62) निवासी वार्ड नंबर दो गढ़शंकर काफी लंबे समय के गुगामाड़ी के पास साइकिल रिपेयर तथा गैस वेल्डिंग की दुकान करता था। दोपहर करीब 4 बजे पर उसका खून से सना शव उसकी दुकान में पड़ा मिला। कोई दस मिनट पहले उसने वहां पर एक चाय बनाने वाले से चाय मंगवाई। जब वह उसे चाय देने गया तो उसकी तेजधार हथियार से हत्या हो चुकी थी। उसने आस पास के दुकानदारों को बताया जिन्होंने थाना पुलिस गढ़शंकर को सूचित किया। घटनास्थल से डीएसपी कार्यालय मात्र चंद कदमों पर है और वह एक भीड़भाड़ वाली जगह है। पास ही एक धार्मिक स्थान गुगामाड़ी है, जहां श्रद्धालुओं का आना जाना बना रहता है पुलिस आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है उसमें भी एक संदिग्ध साइकिल पर एक दूसरा टायर लेकर आता है और करीब 15 मिनट दुकान पर रुकने के बाद वहां से बड़ी तेजी से जाता दिखाई देता है। पुलिस उसकी पहचान करने भी जुटी हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी सातीष कुमार ने बताया प्राथमिक जांच में लगता है कि निर्मल से कोई अपनी साइकिल ठीक कराने आया और उसकी उससे किसी बात को लेकर कहासुनी है गई और हत्यारे ने उसकी दुकान से ही कोई तेजधार चीज लेकर उसकी हत्या कर दी होगी। बाकी पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। उनके मुताबिक हत्यारे को पुलिस जल्द काबू कर लेने का दावा किया। इस बीच आप नेता व पार्षद सोमनाथ बंगड़ ने अपने साथियों के साथ बीच सड़क रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस इलाके में नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई से कतराती है, जिसके चलते इलाके में अपराध बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस को की बार इन लोगो की लिस्टें भी बना कर दी गईं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed