{"_id":"11dd3cf78a9f806c91c256eeb56fdb92","slug":"murder-of-youth-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की कोठी के रखवाले ने की युवक की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई की कोठी के रखवाले ने की युवक की हत्या
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sat, 09 Nov 2013 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती पीरदाद इलाके में एक एनआरआई की कोठी के रखवाले ने युवक को पीट पीटकर मार डाला और बाद शराब पीकर खुद ही पुलिस को इस वारदात की जानकारी दी।
पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। मरने वाले युवक की शिनाख्त नहीं हो पायी है। एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू ने बताया कि गुबिंदर सिंह निवासी मकसूदां एनआरआई जसवीर सिंह की ग्रीन एवेन्यू कोठी की देखभाल करता है।
उनके मुताबिक गुबिंदर सिंह ने खुद पुलिस को फोन किया कि उसके हाथों से युवक की हत्या हो गई है। वह पुलिस बल के साथ पहुंचे और पाया कि कोठी में एक युवक की लाश पड़ी हुई थी।
गुबिंदर सिंह नशे में धुत्त था। गुबिंदर सिंह इतना ही बता पाया कि यह युवक कोठी में आया था और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने भी बचाव के लिए उसके साथ मारपीट की तो वह मर गया।
विज्ञापन
युवक की पहचान नहीं हुई है। एसीपी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गुबिंदर सिंह के बारे में इतना ही पता चला है कि वह अपनी पत्नी से झगड़ा कर अलग रहता था। एसीपी संधू का कहना है कि मृतक की शिनाख्त होने के बाद ही पता चल पाएगा।