फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   murder in Jalandhar

जालंधर में प्रापर्टी डीलर पुरुष-महिला की हत्या

Sat, 18 Jan 2014 11:59 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
अमर उजाला,जालंधर Updated Sat, 18 Jan 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
murder in Jalandhar
अवतार नगर की गली नंबर 12 स्थित मकान में शनिवार को एक महिला और पुरुष के खून से लथपथ शव बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक दोनों की मौत गोली लगने से हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस को शक है कि मृतकों में पुरुष ने ही पहले महिला की हत्या की और बाद में खुद को भी गोली से उड़ा लिया। मृतकों की पहचान मोहिंदर सिंह टीटू और सुशील जोशी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


40 वर्षीय मृतका सुशील जोशी पत्नी राजेश जोशी वारदात वाले मकान में ही रहती थी। उसके पति शनिवार को काम पर गए हुए थे। दोपहर बाद सुशील का बेटा अनमोल घर पहुंचा तो मां का शव देखकर उसने शोर मचाया। मौके पर मोहिंदर सिंह टीटू की लाश भी पड़ी थी।
विज्ञापन


अनमोल के मुताबिक, मोहिंदर उनके घर अक्सर आया-जाया करता था। सूचना पाकर घर पहुंचे राजेश ने पाया कि एक मोबाइल भी टूटा हुआ पड़ा था। सुशील के सिर में गोलियां लगी थीं जबकि टीटू के सिर में एक गोली लगी थी। पास ही सोफे पर पिस्टल पड़ा था। राजेश जोशी ने बताया कि उसकी पत्नी सुशील छोटे स्तर पर प्रापर्टी का कारोबार करती थी और टीटू भी प्रापर्टी का धंधा करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना से पहले हुआ था संघर्ष
पुलिस के अनुसार, टीटू का शव सुशील जोशी के साथ जिस कमरे में मिला, वहां घरेलू सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस को शक है कि वारदात से पहले दोनों में कहासुनी हुई और फिर हाथापाई भी हुई। इसके बाद टीटू ने ही सुशील के सिर में गोलियां मारी और बाद में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
दोनों के संबंधों को लेकर उठे सवाल
टीटू व सुशील जोशी के बीच रिश्ते की भी पुलिस जांच कर रही है। इलाके के लोगों ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि टीटू अक्सर सुशील के घर आता था। हालांकि सुशील के पति का कहना है कि सुशील व टीटू में भाई-बहन का रिश्ता था।

आपराधिक रहा है टीटू का रिकार्ड  
मोहिंदर सिंह टीटू पर टाडा व हत्या तक के मामले दर्ज हैं। एडीसीपी भंडाल के मुताबिक टीटू कई बार जेल जा चुका था। टीटू पर एक तहसीलदार के पिता की हत्या करने का भी आरोप था। टीटू को नियमानुसार लाइसेंसी पिस्टल नहीं मिल सकता था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात में इस्तेमाल पिस्टल किसकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed