फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   MP handed over investigation to DC in case of Child's death

पठानकोट में इलाज के अभाव बच्चे की गई थी जान, अब सनी देओल केंद्र के समक्ष उठाएंगे मामला

Thu, 30 Apr 2020 06:03 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
MP handed over investigation to DC in case of Child's death
सनी देओल (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

पठानकोट में 7 अस्पतालों में दो घंटे तक भटकने के बाद इलाज न मिलने से कोरोना संदिग्ध सात वर्षीय बच्चे कृष्णा जोशी की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। सांसद सनी देओल ने बच्चे की मौत के जिम्मेदार अस्पतालों और डॉक्टरों पर सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

विज्ञापन

 

गुरुवार को सनी देओल के ऑफिस इंचार्ज ने पंकज जोशी के परिवार से मुलाकात की। सांसद सनी देओल ने परिवार से फोन पर बात की और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब 20 मिनट परिवार से बातचीत के बाद सांसद ने डीसी गुरप्रीत खैरा से बात की और मामले की जांच को कहा।

विज्ञापन

 

इसके अलावा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से बात की और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को ई-मेल कर मामले में गंभीरता दिखाने की अपील की। बता दें कि बच्चे की मौत के बाद उनके फैमिली डॉक्टर धीरज ने पीएम, सीएम और सांसद से न्याय की मांग की थी। जिसके बाद सनी देओल ने अपने स्टाफ और स्थानीय विधायक दिनेश सिंह बब्बू को पीड़ित परिवार से मिलकर इंसाफ दिलवाने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे की सरकार से सहयोग न मिला तो पीएमओ पहुंचाएंगे बात

सांसद सनी देओल ने कहा कि डीसी ने एडीएम को जांच सौंपी है, जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अगर प्रशासन और प्रदेश सरकार ने निष्पक्ष जांच की और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की तो ठीक अन्यथा मामला केंद्र सरकार तक लेकर जाएंगे। मासूम बच्चे की मौत के गुनाहगारों को किसी कीमत पर माफ नहीं किया जाएगा।


स्वास्थ्य विभाग भी जागा, परिवार के 11 लोग होम क्वारंटीन
बच्चे की मौत और सांसद के हस्तक्षेप के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की नींद खुल गई है। बता दें कि बीमार बच्चे को लेकर घूम रहे परिवार के साथ लंदन के डॉ. धीरज भी थे। उन्होंने बच्चे के कोरोना टेस्ट करवाने की मांग की थी। हालांकि एसएमओ समेत अन्य अधिकारियों ने बच्चे में कोरोना के लक्षण न होने की बात कही थी।

 

परिवार ने बच्चे की मौत के बाद भी सैंपल लेने को कहा पर सिविल अस्पताल प्रबंधन ने सैंपल नहीं लिए। अब नींद से जागे विभाग ने मृतक के घर के बाहर एकांतवास का पोस्टर लगा, 2 परिवारों के 11 लोगों को होम क्वारंटीन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed